बादशाह की दुल्हनिया ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, साझा की शादी के बाद की पहली तस्वीर
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी की खबर को पक्का कर दिया है।
दरअसल 10 जून, 2026 को इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब के दौरान, जब एक फैन ने उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो ईशा ने जवाब दिया, 'हां, मैं शादीशुदा हुं।'
वहीं फैंस की लगातार मांग के बाद, उन्होंने दोनों की पहली तस्वीर भी साझा की। इस साल की शुरुआत में उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, लेकिन इस कपल ने तब अपनी शादी की बात को निजी रखा था।
ईशा ने मजाक में सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।
कहां हुई थी ईशा और बादशाह की पहली मुलाकात
बादशाह और ईशा ने इस साल की शुरुआत में ही परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी कर ली थी। उनकी बादशाह से पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी, जहां गाने और फिल्मों पर दोनों का अच्छा तालमेल बैठ गया था।
बता दें कि बादशाह ने इससे पहले जैस्मिन से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसमी है। बादशाह और जैस्मिन 2019 में अलग हो गए थे।