Page Loader
मेट गाला 2023: अतरंगी गाउन नहीं, रेड कार्पेट पर साड़ी के लुक में दिखीं ईशा अंबानी
मेट गाला में यूं नजर आईं ईशा अंबानी

मेट गाला 2023: अतरंगी गाउन नहीं, रेड कार्पेट पर साड़ी के लुक में दिखीं ईशा अंबानी

May 02, 2023
12:40 pm

क्या है खबर?

मेट गाला 2023 से सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैशन जगत के लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। यूं तो इस कार्यक्रम में सितारों के तरह-तरह के गाउन चर्चा में रहते हैं, लेकिन बार ईशा अंबानी यहां बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने अपने लिए कोई गाउन नहीं, बल्कि साड़ी का लुक चुना।

खबर

प्रबल गुरुंग ने तैयार की ईशा की ड्रेस

अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी और बिजनवूमन ईशा अंबानी ने भी मेट गाला 2023 में शिरकत की। ईशा अंबानी यहां डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई ड्रेस में नजर आईं। प्रबल ने ईशा की ड्रेस को ट्विस्ट देकर साड़ी का लुक तैयार किया था। इस ड्रेस में हजारों नग और मोतियों से एंब्रॉयडरी की गई थी। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ ईशा ने हीरों का चोकर, हीरे और पन्ने की अंगूठी और शनैल का बैग लिया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सौम्य-सुंदर दिखीं ईशा

शिरकत

इससे पहले भी समारोह में शिरकत कर चुकी हैं ईशा

ईशा इससे पहले भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शिरकत कर चुकी हैं। वह 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहली बार नजर आई थीं। उस साल उन्होंने अपना आउटफिट डियोर के लिए मारिया ग्रेजिया के डेब्यू कलेक्शन से चुना था। उन्होंने 2019 में भी कार्यक्रम में शिरकत किया था। उस साल भी वह प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए हुए गाउन में नजर आई थीं। तब प्रबल ने भारी गाउन के साथ उन्हें प्रिंसेज का लुक दिया था।

भारतीय हस्तियां

इस साल पहुंचीं ये भारतीय हस्तियां

मेट गाला में भारतीय हस्तियों की बात करें तो इस बार प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी यहां नजर आईं। यह पहला मौका था जब आलिया ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ईशा की तरह आलिया की ड्रेस भी प्रबल ने तैयार की थी। आलिया यहां मोतियों से सजे सफेद गाउन में नजर आईं, वहीं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ यहां पहुंची थीं। उनके गाउन के साथ ही उनके 204 करोड़ रुपये के नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा।

मेट गाला

क्या होता है मेट गाला?

मेट गाला एक वार्षिक फैशन इवेंट है, जिसका आयोजन हर साल मई के पहले सोमवार को होता है। यह एक फंड रेजर कार्यक्रम है, जिसके जरिए न्यूयॉर्क के 'म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए धन जुटाया जाता है। हर साल दुनियाभर की नजर इस फैशन इवेंट पर रहती है। इस इवेंट में इससे पहले दीपिका पादुकोण, सुधा रेड्डी और नताशा पूनावाला जैसी भारतीय हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।