NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू
    अगली खबर
    मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू
    मेट गाला 2023 में नजर आईं आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा

    मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 02, 2023
    11:07 am

    क्या है खबर?

    फैशन जगत के लोग काफी समय से मेट गाला, 2023 का इंतजार कर रहे थे। यह फैशन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, जिसमें दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियां शामिल होती हैं।

    हर साल इस कार्यक्रम की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इस साल की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

    भारतीय हस्तियों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर रेड कार्पेट पर नजर आईं। आलिया भट्ट ने इस बार कार्यक्रम में डेब्यू किया।

    प्रियंका चोपड़ा 

    निक जोनस के साथ पहुंचीं प्रियंका

    मेट गाला में प्रियंका की मौजूदगी ने एक बार फिर से सबका ध्यान आकर्षित किया।

    समारोह में प्रियंका अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची थीं।

    प्रियंका इससे पहले 2017, 2018 और 2019 में भी मेट गाला में शामिल हो चुकी हैं।

    प्रियंका ने इस बार काले रंग का हाई थाई स्लिट गाउट पहना। इस बार उनके लुक में उनके डायमंड नेकलेस ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

    नेकलेस

    प्रियंका ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस

    मीडिया और सोशल मीडिया में प्रियंका के इस नेकलेस की खूब चर्चा हो रही है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका का नेकलेस 11.6 कैरेट डायमंड का है। इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर, यानी कि करीब 204 करोड़ रुपये है।

    यह नेकलेस लग्जरी ज्वैलरी ब्रैंड बुलगारी के कलेक्शन का है। नेकलेस की कीमत ने सबको हैरान कर दिया है।

    चर्चा है कि समारोह के बाद प्रियंका का यह बेशकीमती नेकलेस नीलाम किया जाएगा।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    मेट गाला में यूं पहुंचीं प्रियंका

    Instagram post

    A post shared by metgalaofficial on May 2, 2023 at 10:48 am IST

    आलिया भट्ट

    1 लाख मोतियों से सजे गाउन में नजर आईं आलिया 

    इस साल अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है।

    उनके प्रशंसक उनकी पहली तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। आलिया ने रेड कार्पेट की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

    वह प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए हुए वाइट गाउन में नजर आईं।

    उनके गाउन की खासियत इसमें लगे मोती हैं। आलिया के गाउन को 1 लाख मोतियों से सजाया गया है।

    यह गाउन सुपरमॉडल क्लॉडिया शिफर के शनैल ब्राइडल लुक से प्रेरित था।

    मेट गाला 

    क्या है मेट गाला?

    मेट गाला एक वार्षिक फैशन इवेंट है, जिसका आयोजन हर साल मई के पहले सोमवार को होता है।

    यह एक फंड रेजर कार्यक्रम है, जिसके जरिए न्यूयॉर्क के 'म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए धन जुटाया जाता है।

    मेट गाला में हस्तियों के अतरंगी लुक, उनके ड्रेस और मेकअप हर किसी का ध्यान खींचते हैं।

    दरअसल, हर साल इवेंट की एक थीम होती है और सभी हस्तियों को इसके अनुसार ही गेटअप में आना होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेट गाला
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान

    मेट गाला

    मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ हॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट मेट गाला में करने जा रहीं डेब्यू, इस डिजाइनर के आउटफिट में आएंगी नजर आलिया भट्ट
    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: मेट गाला में इसलिए अतरंगी अंदाज में पहुंचते हैं सितारे, जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer

    प्रियंका चोपड़ा

    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए कंगना रनौत
    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  अनुष्का शर्मा
    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क मुंबई पुलिस
    आलिया भट्ट ने नहीं दर्ज करवाई गुपचुप तरीके से तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स के खिलाफ शिकायत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025