NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख ने किया फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर
    अगली खबर
    शाहरुख ने किया फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर
    फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट जारी

    शाहरुख ने किया फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 02, 2022
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए शाहरुख पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

    फिल्म से जुड़ीं आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही थीं, लेकिन इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ था। इसे लेकर बस अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद शाहरुख ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

    आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी 'पठान'।

    ऐलान

    अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी फिल्म

    'पठान' अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है। शाहरुख के साथ यशराज फिल्म्स ने भी आज 'पठान' का टीजर जारी कर जानकारी दी है कि फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी और हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।

    शाहरुख ने टीजर पोस्ट कर लिखा, 'मैं जानता हूं कि यह लेट है, लेकिन आप तारीख याद रखिएगा। 'पठान' का टाइम शुरू हो रहा है। 25 जनवरी, 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शाहरुख ने यशराज बैनर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में की हैं। 'डर' से लेकर 'दिल तो पागल है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'चक दे इंडिया' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी उनकी कई सफल फिल्में यशराज बैनर तले बनी हैं।

    वीडियो

    टीजर में दिखी जॉन और दीपिका की झलक

    'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं।

    इसके टीजर में जॉन और दीपिका की झलक सामने आई है।

    पहले जॉन कहते हैं, "हमारे देश में हम नाम रखते हैं धर्म या जाति से पर उसके पास इनमें से कुछ नहीं था।"

    उसके बाद दीपिका पादुकोण की झलक आती है। वह कहती हैं, "यहां तक कि उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था, अगर कुछ था तो यही एक देश- इंडिया।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    I know it’s late… But remember the date… Pathaan time starts now…

    See you in cinemas on 25th January, 2023.

    Releasing in Hindi, Tamil and Telugu.

    Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you. @deepikapadukone |@TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/dm30yLDfF7

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022

    फिल्म

    जानिए फिल्म 'पठान' के बारे में

    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और प्रोडक्शन का जिम्मा यशराज बैनर पर है। इसमें सलमान खान भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं।

    'पठान' में हॉलीवुड स्तर का एक्शन नजर आने वाला है। फिल्म में ना सिर्फ शाहरुख, बल्कि दीपिका भी खतरनाक स्टंट करती दिखेंगी। उन्होंने अपने सारे एक्शन सीन खुद ही किए हैं।

    'पठान' में जॉन विलेन बने हैं। इसमें शाहरुख और जॉन के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेंगे। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगी।

    वापसी

    पिछली बार फिल्म 'जीरो' में दिखे थे शाहरुख

    शाहरुख पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो 2018 में रिलीज हुई थी, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

    फिर शाहरुख ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया और अब वह 'पठान' के जरिए गणतंत्र दिवस के मौके पर रुपहले पर्दे पर लौटने वाले हैं।

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' भी गणतंत्र दिवस पर ही दर्शकों के बीच आएगी। ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' भी इस खास मौके पर रिलीज होगी।

    फिल्में

    शाहरुख की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    शाहरुख थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर 'राज एंड डीके' की आगामी फिल्म का भी हिस्सा हैं। वह निर्देशक एटली की फिल्म और राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म मे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    निर्देशक संजय लीला भंसाली ने शाहरुख के साथ 'इजहार' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग भी की है।

    फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं। संजय दत्त के साथ फिल्म 'राखी' को लेकर भी शाहरुख चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    जॉन अब्राहम
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    दीपिका पादुकोण

    फिल्म और टीवी की दुनिया में एशिया की सबसे प्रभावशली महिला बनीं दीपिका पादुकोण हॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट बॉलीवुड समाचार
    आलिया को कैसे मिली फिल्म 'बैजू बावरा'? रणवीर के साथ बनी जोड़ी मनोरंजन
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    समीर वानखेड़े से पहले भी पड़ चुका है शाहरुख का पाला, एयरपोर्ट पर लगाया था जुर्माना आर्यन खान
    ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान मुंबई
    आर्यन के जन्मदिन के बाद काम पर वापसी करेंगे शाहरुख खान- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    आर्थर रोड जेल के कैदियों की मदद के लिए NGO शुरू करेंगे आर्यन खान मुंबई

    जॉन अब्राहम

    भूषण कुमार के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जॉन अब्राहम मनोरंजन
    जॉन अब्राहम ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग, सामने आई तस्वीर मनोरंजन
    अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के गोवा शेड्यूल की शूटिंग की शुरू गोवा
    सलमान ने शाहरुख की 'पठान' में कैमियो के लिए फीस लेने से इनकार किया- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    पिता प्रकाश पादुकोण की बायोपिक पर काम कर रहीं हैं दीपिका दीपिका पादुकोण
    'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी रजनीकांत
    क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल करण जौहर
    जलवायु परिवर्तन को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देंगी भूमि पेडनेकर जलवायु परिवर्तन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025