LOADING...
संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' में जैकी श्रॉफ की होगी वापसी?
'खलनायक रिटर्न्स' पर जैकी श्रॉफ ने बात की

संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' में जैकी श्रॉफ की होगी वापसी?

Jun 03, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' (1993) बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। जब से फिल्म के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान हुआ है, फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही संजय ने एक प्रोमो वीडियो के साथ 'खलनायक रिटर्न्स' की घोषणा की थी। फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि क्या सीक्वल में पुराने सभी कलाकारों की वापसी होगी? अब जैकी श्रॉफ ने खुद इस बारे में बात की है।

इच्छा

'खलनायक रिटर्न्स' में लौटना चाहते हैं जैकी श्रॉफ

स्क्रीन के साथ बातचीत में, जैकी ने अपनी सह-कलाकार माधुरी दीक्षित के साथ 'खलनायक रिटर्न्स' में लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। कहानी अभी तक मुझ तक नहीं पहुंची है। संजू बाबा के खलनायक वाले पोस्टर तो पहले ही आ चुके हैं। बस पुलिस ऑफिसर राम सिन्हा (खुद जैकी) और उनकी धर्मपत्नी (माधुरी) पीछे हैं।" इससे पहले, माधुरी ने बताया था कि निर्माताओं संग उनकी कास्टिंग पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

उम्मीद

फैंस चाहते हैं जैकी और माधुरी की वापसी 

उधर फैंस भी 'खलनायक रिटर्न्स' में जैकी और माधुरी को लौटते हुए देखना चाहते हैं। खैर यह तो समय ही बताएगा कि फिल्म में पुराने तीनों चेहरे एक साथ फिर से नजर आएंगे या नहीं। फिलहाल तो निर्माता 'खलनायक रिटर्न्स' के लिए निर्देशक की खोज कर रहे हैं। दरअसल, पहली किस्त के निर्देशक सुभाष घई ने पहले ही फिल्म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। अब निर्देशक राजकुमार संतोषी भी परियोजना से हट गए हैं।

Advertisement