अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA23' बनने से पहले हुई बंद?
क्या है खबर?
अल्लू अर्जुन ने निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलकर फिल्म 'AA23' का ऐलान किया था। 14 जनवरी को फिल्म की घोषणा एक टीजर वीडियो के साथ की गई थी। फैंस उस वक्त निराश हो गए जब एक पोस्ट में दावा किया गया कि बजट की कमी के कारण इस पैन-इंडिया फिल्म को बंद कर दिया गया है। इससे पहले की खबरें और जोर पकड़तीं, फिल्म के लेखक रत्ना कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
पोस्ट
रत्ना कुमार ने फिल्म 'AA23' के बनने पर दिया संकेत
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने रिलीज के 4 साल पूरे किए हैं, जिसका निर्देशन लोकेश ने किया था। उन्हें बधाई देते हुए कुमार ने लिखा, 'विक्रम की दुनिया में प्रवेश करने से पहले कृपया 'कैथी' फिर से देखें। एक ट्वीट और बाकी सब इतिहास है। इसका हिस्सा बनना हमेशा गर्व की बात है। इस आजीवन उपलब्धि के लिए निर्देशक लोकेश को धन्यवाद।' उन्होंने अल्लू की फिल्म के लिए लिखा, 'AA23 का बेसब्री से इंतजार है। विक्रम के 4 साल।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Please do revisit #Kaithi before getting into the world of #Vikram.
— Rathna kumar (@MrRathna) June 3, 2026
One Tweet & THE REST IS HISTORY 🔥💥.
It always feels proud to be part of this. Thank you @Dir_Lokesh for this Life time settlement 🫂♥️.
Can’t wait for #AA23 #4YearsofVikram https://t.co/MP4ls8JWBv
पुष्टि
रत्ना कुमार की पोस्ट से अफवाहों पर लगा विराम
कुमार की पोस्ट से साफ हो गया है कि लोकेश और अल्लू की फिल्म 'AA23' बंद नहीं हुई है। बता दें, कुमार ने लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'कैथी' (2019), 'विक्रम' (2022) और 'लियो' (2023) जैसी फिल्माें में अपना सहयोग दिया है। अब वह 'AA23' के लिए बतौर लेखक लोकेश के साथ जुड़े हैं। खैर, अल्लू इस वक्त 'जवान' निर्देशक एटली की फिल्म 'राका' में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।