'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की पहली मेहमान बनीं आलिया भट्ट-शरवरी? सेट से लीक हुई तस्वीर
क्या है खबर?
समय रैना अपने चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं। शो की प्रीमियर तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऑडिशन और पंजीकरण शुरू किए जा चुके हैं। एक सवाल फैंस के मन में काफी घूम रहा है कि विवादों में फंसे इस शो के दूसरे सीजन का मेहमान काैन होगा। इस बीच, सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी शो का हिस्सा बनते दिखाई दिए हैं।
प्रमोशन
'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची आलिया-शरवरी
बताया जाता है कि आलिया और शरवरी अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वायरल तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों अभिनेत्रियां कथित ताैर पर शो में शामिल हुई हैं। तस्वीर में आलिया को ग्रे टी-शर्ट और काली टोपी लगाए देखा जा सकता है, जबकि शरवरी कैजुअल लुक में हैं। उनके बगल में कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी बैठे नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल तस्वीर
Guyss we have Alia Bhatt at the Latent Season 2 pic.twitter.com/AVHLZG8Xq6
— vedika (@vedikabaisa) May 18, 2026
प्रतिक्रिया
आलिया और शरवरी को शो में देखकर खुश नहीं यूजर्स
एक यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे इंडियाज गॉट लेटेंट की आत्मा छीन ली गई है और अब यह सिर्फ प्रमोशन का शो बनकर रह जाएगा।' एक अन्य ने लिखा, 'लेटेंट जल्द ही फिल्म प्रमोशन शो बन जाएगा।' बता दें, 2025 में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता के निजी संबंधों पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद शो विवाद और कानूनी पचड़े में फंस गया था। अब रैना इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं।