Page Loader
'इनसिडियस द रेड डोर': अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी फिल्म, सामने आई तारीख
'इनसिडियस द रेड डोर': अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी फिल्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonypicturesin)

'इनसिडियस द रेड डोर': अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी फिल्म, सामने आई तारीख

Jun 29, 2023
04:47 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'इनसिडियस द रेड डोर' पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर है कि 'इनसिडियस द रेड डोर' अमेरिका के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले भारत में रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म 6 जुलाई, 2023 को आधी रात में 12 बजे रिलीज की जाएगी। 'इनसिडियस द रेड डोर' अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म

अमेरिका में 7 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 

'इनसिडियस द रेड डोर' में जाने-माने अभिनेता पैट्रिक विल्सन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि इसके जरिए पैट्रिक निर्देशन में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में टाइ सिम्प्किंस, रोज बायरन, एंड्रयू एस्टोर, सिंक्लेयर डेनियल और हियाम अब्बास भी हैं। इसका निर्माण जेसन ब्लम, ओरेन पेली, जेम्स वान और लेघ व्हेननेल ने मिलकर किया है। यह फिल्म अमेरिका में 7 जुलाई को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट