Loading...
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अंत पर छलका समय रैना का दर्द, बताई ये बातें
समय रैना फिनाले में हुए भावुक

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अंत पर छलका समय रैना का दर्द, बताई ये बातें

Nov 16, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन समय रैना ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने एक बार ChatGPT से पूछा था कि क्या वह कभी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को दोबारा शुरू कर पाएंगे। करीब 2 साल बाद विवाद के चलते बंद हुआ यह शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर लौटा। 15 नवंबर को रिलीज हुए सीजन 2 के फिनाले में समय भावुक हो गए। उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खुलासा

समय का खुलासा

समय ने कहा, "मैं ChatGPT पर लिखता था, 'आपको क्या लगता है, क्या समय रैना कभी अपना शो वापस ला पाएंगे?' और वह जवाब देता था, 'अभी कुछ साफ नहीं है'।"

समय ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इतना लोकप्रिय हो जाएगा।

उन्होंने याद किया कि कैसे आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे शो के पैनल में शामिल हुए थे।

भावुक

शो के आखिरी एपिसोड में समय हो गए भावुक

समय ने कहा, "जो एक कॉमेडी शो के रूप में शुरू हुआ था, वह एक ऐसा मंच बन गया जिसने फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित किया।"

शो के अब तक के सफर को याद करते हुए समय भावुक हो गए। उन्होंने मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया।

अपनी बात खत्म करने से पहले समय ने आखिरी जोक सुनाकर थोड़ा मजाक-मस्ती का माहौल बना दिया।

ADVERTISEMENT

मामला

क्या था पूरा मामला?

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का पहला सीजन तब विवादों में आ गया, जब रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी के माता-पिता के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई।

इस एपिसोड के बाद रणवीर, समय, अपूर्वा मुखिजा और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं।

इस विवाद का सीधा असर शो पर भी पड़ा और आखिरकार, समय ने अपने यूट्यूब चैनल से सीजन 1 के सभी एपिसोड हटा दिए।

ADVERTISEMENT