उत्तराखंड में हो रही इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' की शूटिंग, फैंस हुए दीवाने
अभिनेता इमरान हाशमी उत्तराखंड में अपनी नई एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं।
फिल्म में अपारशक्ति खुराना, जेनेलिया डिसूजा और पूर्व IAS अधिकारी से अभिनेता बने अभिषेक सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बड़े-बड़े एक्शन दृश्य और कैमरा सेटअप स्थानीय सड़कों पर लगाए गए हैं, यहां तक कि एक खास दृश्य में एक पुराने कुएं को भी शामिल किया गया है।
यही वजह है कि शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
इमरान फिल्म में निभा रहे हैं ये किरदार
इमरान फिल्म में 'एजेंट G9' उर्फ 'ईश्वर' का किरदार निभा रहे हैं। उनका नया अवतार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
सेट पर भी वे फैंस के साथ काफी दोस्ताना व्यवहार करते दिखते हैं। शूटिंग के ब्रेक के दौरान वे प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते और उन्हें ऑटोग्राफ भी देते हैं।
इस इलाके की नदी के किनारे वाले इलाकों और पुराने शहरों के माहौल को कैमरे में कैद करने के लिए फिल्म के मुख्य दृश्यों की शूटिंग हरिद्वार, देहरादून, बहादराबाद, मालदेवता और श्रवण नाथ नगर जैसे कई जगहों पर हो रही है।