सिमरन खान ने सचिन शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- उन्होंने मुझे अनुचित तरीके से छुआ
'स्प्लिट्सविला X6' की प्रतिभागी सिमरन खान ने शो के पूर्व प्रतियोगी सचिन शर्मा पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया है।
उन्होंने एक पॉडकास्ट में इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि वे दोनों एक ही डांस क्लास का हिस्सा थे और सचिन उनके सीनियर थे। बातचीत के कुछ क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं और इस पर काफी चर्चा हो रही है।
सिमरन ने सचिन पर लगाया ये आरोप
सिमरन के मुताबिक, सचिन ने एक बार उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। उस मुलाकात के दौरान सचिन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब सिमरन ने इस बारे में सचिन से बात की तो उन्होंने बाद में माफी भी मांग ली थी।
सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ कुछ लोग सिमरन के खुलकर बोलने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि सचिन का पक्ष भी सुनना जरूरी है।
अभी तक, सचिन ने इस पर कोई सार्वजनिक जवाब नहीं दिया है। बता दें कि 'स्प्लिट्सविला X6' के इस सीजन के विजेता कुशाल तनवर और कैरा अनु रहे थे।