'ड्यून 3' का पहला लुक आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
मनोरंजन
'ड्यून 3' का पहला लुक सामने आ गया है। एक खास IMAX कार्यक्रम में ट्रेलर को दिखाया गया। यह फिल्म पिछली फिल्म की घटनाओं के 17 साल बाद का समय दिखाती है, जिसमें पॉल एट्राइड्स (टिमोथी चालामेट) सम्राट के तौर पर अपनी भूमिका से जूझते नजर आ रहे हैं।
उनके और चानी (जेनडेया) के बीच रिश्ते भी तनावपूर्ण हैं। इसी बीच अब एक नया खतरा सामने आ गया है। दरअसल रॉबर्ट पैटिनसन 'स्काइलेट' के रूप में प्रवेश कर रहे हैं, जो एक रहस्यमयी शेप-शिफ्टर है और पॉल के शासन को चुनौती देने आया है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'ड्यून 3'?
फिल्म के निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे ने बताया कि इस ट्रिलॉजी को बनाते वक्त उन्हें इतने बेहतरीन विचार आते थे कि उनकी रातों की नींद उड़ जाती थी।
फिल्म की स्टार कास्ट बहुत दमदार है। यह फिल्म 16 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी और 18 दिसंबर को अमेरिका में रिलीज होगी।