YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट का जलवा, 'अल्फा' के टीजर ने मचाया धमाल
अलिया भट्ट की नई फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है और यह बॉलीवुड में जोरदार चर्चा बटोर रहा है।
इस फिल्म में अलिया 'सीता' नाम की एक युवा जासूस की भूमिक में नजर आ रही हैं, जो एक खास मिशन पर निकली हैं। यह YRF की मशहूर स्पाई यूनिवर्स का अगला पाठ है।
ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अलिया को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी अलिया को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'
वहीं, जोया अख्तर ने भी बस 'बूम' लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं नीतू कपूर ने भी आलिया की तारीफ की। इससे साफ है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है।
3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी आलिया की फिल्म 'अल्फा'
फिल्म 'अल्फा' में सीता की कहानी बताई गई है। वह भारत के भविष्य के सैनिकों को तैयार करने वाले एक गुप्त प्रोग्राम में ट्रेनिंग ले रही हैं।
यह फिल्म पहले 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को बेहतर बनाने के लिए इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
अब दर्शक इसे 3 जुलाई, 2026 को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। अलिया के अलावा इस फिल्म में शरवरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
यह उस हिट फ्रेंचाइजी का अगला अध्याय है, जिसने 'पठान' और 'वॉर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।