एसएस राजामौली की 'वाराणसी' पर संकट, जल बोर्ड ने नहीं दिया 15 लाख लीटर पानी; शूटिंग रुकी
एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' को हैदराबाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के अंडरवॉटर सीन के लिए टीम ने 15 लाख लीटर पानी की मांग की थी, जिसे हैदराबाद जल बोर्ड ने ठुकरा दिया। शहर में भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के चलते बोर्ड ने यह फैसला लिया। फिल्म सिटी के तालाब को भरने की योजना अब अधर में लटक गई है और टीम को अपनी शूटिंग रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा।
ऐतिहासिक युगों और रोमांच का संगम
शूटिंग योजना में बदलाव के बाद अब टीम इन दृश्यों को फिल्माने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रही है। फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू एक टाइम-ट्रैवलिंग एडवेंचरर के साथ-साथ भगवान राम की भूमिका में भी नजर आएंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य विलेन के तौर पर चुनौती पेश करेंगे। 'RRR' के बाद ये राजामौली का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो कई ऐतिहासिक युगों की कहानी समेटे हुए है। ये फिल्म अप्रैल, 2027 में रिलीज के लिए निर्धारित है।