शादी के 9 साल बाद हुनर अली और मयंक गांधी हुए अलग, कोर्ट ने भी लगाई मोहर
मनोरंजन
टीवी अदाकारा हुनर अली और मयंक गांधी ने 9 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया है। दोनों ने सितंबर 2025 में पहली बार तलाक की अर्जी दी थी।
हुनर 'रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफा' की शूटिंग के दौरान यह खबर सुनाकर वह काफी भावुक हो गई थीं।
ब्रेक के दौरान अपनी कानूनी टीम का संदेश पढ़कर वह रो पड़ीं।
हुनर के वकील ने की कोर्ट की मंजूरी की पुष्टि
हुनर के वकील रुग्वेद मोरे ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने उनकी अर्जी को मंजूरी दे दी है और तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सारी बातें तय कर ली थीं, ताकि यह प्रक्रिया शांति और सहजता से पूरी हो जाए।
कौन हैं हुनर और मयंक?
हुनर 'पटियाला बेबीज' और 'एक बूंद इश्क' जैसे शो के लिए जानी जाती हैं।
वहीं मयंक ने 'MTV स्प्लिट्सविला 7' जीतकर अपनी पहचान बनाई थी और वे 'काला टीका' में भी नजर आए थे।