NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता
    मनोरंजन

    ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता

    ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 04, 2023, 06:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता
    फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में होती हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आजकल जहां एक तरफ उनकी पेशेवर जिंदगी चर्चा में है, वहीं अभिनेत्री सबा कमर के साथ उनके अफेयर की खबरों से भी बॉलीवुड का बाजार गर्म है। हाल ही में ऋतिक ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के बाद वह डिप्रेशन की चपेट में आ गए थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    'वॉर' के दौरान देखा मुश्किल समय

    ऋतिक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया, "एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान मैं एक बेहद कठिन समय से गुजरा। कहने को तो मैं शूटिंग कर रहा था, लेकिन मेरे लिए यह मरने जैसा था। मैं रोजाना अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहा था।" उन्होंने कहा, "मैं 'वॉर' के लिए कतई तैयार नहीं था और उस चुनौती से लड़ने की तैयारी कर रहा था, जिसके लायक मैं उस वक्त था ही नहीं।"

    ..जब किया डिप्रेशन का अनुभव

    ऋतिक ने कहा, "मैं यह फिल्म करने के बाद थक गया था। मुझे तनाव ने बुरी तरह घेर लिया था। आलम यह था कि तीन-चार महीने तक मैं चल-फिर तक नहीं पाया। मेरी ट्रेनिंग भी छूट गई थी। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था।" उन्होंने कहा, "मैं लगभग डिप्रेशन की कगार पर था और खुद को पूरी तरह से खो चुका था। तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मुझे अपने जीवन में बदलाव लाने की जरूरत है।"

    2019 में आई थी 'वॉर'

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म यशराज बैनर तले बनी थी। फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आई थीं। फिल्म में ऋतिक ने फिल्म में भारतीय सेना के जांबाज मेजर रहे कबीर लूथरा का किरदार निभाया था और अपने दमदार अभिनय से फिल्म समीक्षकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपये कमाए थे।

    पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखे थे ऋतिक

    ऋतिक पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखे थे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान थे। यह 2017 में इसी नाम से आई सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक था। हालांकि, हिंदी रीमेक को दर्शकों ने नकार दिया। पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार थे। 175 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 135 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म रिलीज से पहले 'बायकॉट ट्रेंड' का शिकार भी हुई थी।

    'फाइटर' में दिखेंगे ऋतिक

    ऋतिक जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे। इसमें पहली बार उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी है। यह भारत की पहली एक्शन एरियल फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन

    ताज़ा खबरें

    दूसरा टी-20: लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से लगाया सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े  लिटन दास
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में नाले के रास्ते खोदी 10 फीट लंबी सुरंग, दुकान से आभूषण चोरी उत्तर प्रदेश
    दीपक डोबरियाल निभाएंगे अजय देवगन की 'भोला' में नकारात्मक किरदार, उन्हें इन फिल्मों से मिली पहचान भोला फिल्म
    महिंद्रा थार ने बनाया कीर्तिमान, 30 महीने से कम समय में किया 10,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन  महिंद्रा थार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा प्रियंका चोपड़ा
    तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू
    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  अर्जुन कपूर
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी आदित्य रॉय कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: विजय वर्मा ने अभिनेता बनने के लिए छोड़ दिया था अपना घर विजय वर्मा

    ऋतिक रोशन

    डॉक्टरों ने कहा था ऋतिक रोशन कभी बॉडी नहीं बना सकते, राकेश रोशन का खुलासा बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन को दी सलाह, बोले- उन्हें फिल्म का निर्देशन करना चाहिए बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान ही नहीं, बॉलीवुड के ये सितारे भी बच्चों के लिए निभा रहे रिश्ता मलाइका अरोड़ा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023