Page Loader
ऋतिक रोशन को कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें
ऋतिक रोशन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं (फोटो: इंस्टाग्राम/@sabazad)

ऋतिक रोशन को कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें

Jan 10, 2023
04:31 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज यानी 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब इस खास मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आदाज ने ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऋतिक की कई तस्वीरें साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। गौरतलब है कि ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं।

पोस्ट

सबा आजाद ने ऋतिक पर लुटाया प्यार

सबा ने लिखा, 'ये RO डे है। जैसे तुम इस सर्कस में मुझे गाइड करते हो, जिसे हम जिंदगी कहते हैं, हमेशा आंखें बड़ी करके और जिज्ञासा के साथ लगातार बेहतर होते हुए, दिल को मजबूत रखकर, तेज दिमाग के साथ और दयालू भाव के साथ, जिंदगी से लगातार सीखते रहते हो। इस दुनिया में आने के लिए शुक्रिया।' ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली, जब दोनों को मुंबई में रेस्टोरेंट में साथ देखा गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें पोस्ट