NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: ऋतिक की पांच सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: ऋतिक की पांच सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार
    ऋतिक रोशन की पांच सुपरहिट फिल्में

    जन्मदिन विशेष: ऋतिक की पांच सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 10, 2023
    11:11 am

    क्या है खबर?

    ऋतिक रोशन को भले ही अपने पिता राकेश रोशन के सहारे बॉलीवुड में आसानी से ब्रेक मिल गया हो, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के बलबूते इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाई।

    ऋतिक ने अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ही अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था।

    आज यानी 10 जनवरी को ऋतिक के 49वें जन्मदिन पर आइए उनकी पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।

    #1

    कहो ना प्यार है

    सबसे पहले बात करते हैं 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' की, जिसके जरिए ऋतिक ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया।

    यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने 102 पुरस्कार अपने नाम किए और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कराया। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #2

    कोई मिल गया

    'कहो ना प्यार है' की सफलता के बाद 2003 में ऋतिक ने एक बार फिर अपने पिता के साथ 'कोई मिल गया' में काम किया। इसमें ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा नजर आईं। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

    करीब 25-30 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने भारत में 72.49 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

    इसका लोकप्रिय किरदार जादू हर बच्चे की पसंद बन गया। यह फिल्म भी ZEE5 पर है।

    #3

    धूम 2

    ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात हो तो 2006 में आई उनकी फिल्म 'धूम 2' को कोई कैसे भूल सकता है? इस फिल्म में उनका एक अलग ही अवतार नजर आया।

    उन्होंने एक प्रोफेशनल चोर का किरदार निभाया और दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी सराहा गया।

    35 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 151 करोड़ रुपये बटोरे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #4

    कृष

    2006 में राकेश रोशन और ऋतिक 'कृष' लेकर पर्दे पर हाजिर थे। यह भारतीय सिनेमा की पहली सुपरहीरो सीरीज थी, जिसकी बदौलत बॉलीवुड को ऋतिक के रूप में अपना पहला देसी सुपरहीरो मिला।

    पहली बार भारतीय सिनेमाई पर्दे पर हॉलीवुड जैसे VFX देखने को मिले।

    यह फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन छह करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

    #5

    वॉर

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' भी ऋतिक की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हैं। इसके जरिए ऋतिक पहली बार पर्दे पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए।

    इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म के प्रोडक्शन का काम आदित्य चोपड़ा ने संभाला। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। अब इसका सीक्वल भी आने वाला है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    जानकारी

    ऋतिक की ये फिल्में भी हुईं हिट

    ऋतिक अभिनीत फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 2011 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। 2014 में आई उनकी फिल्म 'बैंग बैंग' ने भी मिले-जुले रिव्यू के बावजूद बॉक्स-ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋतिक रोशन
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    कृष फिल्म

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ऋतिक रोशन

    'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट शाहरुख खान
    क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी करण जौहर
    ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट दीपिका पादुकोण
    'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें बोनी कपूर
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर आदित्य रॉय कपूर
    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला नयनतारा
    सुष्मिता सेन का जन्मदिन: अपने इन फैसलों की वजह से मिसाल हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन

    बॉलीवुड समाचार

    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, हंसल मेहता ने किया ऐलान  हंसल मेहता
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ
    शाहिद कपूर की 'फर्जी' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन OTT पर देगी दस्तक शाहिद कपूर
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को होगा रिलीज कार्तिक आर्यन

    कृष फिल्म

    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025