NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: ऋतिक रोशन की ठुकराई ये पांच फिल्में हुईं सुपरहिट
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: ऋतिक रोशन की ठुकराई ये पांच फिल्में हुईं सुपरहिट
    ऋतिक रोशन की ठुकराई ये पांच फिल्में हुईं सुपरहिट

    जन्मदिन विशेष: ऋतिक रोशन की ठुकराई ये पांच फिल्में हुईं सुपरहिट

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 10, 2023
    07:56 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने छह साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

    2000 में उन्होंने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बतौर लीड हीरो बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से अपनी धाक जमा ली। आज यानी 10 जनवरी को ऋतिक अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए आज उन पांच सुपर-डुपरहिट फिल्मों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें ऋतिक ने ठुकरा दिया।

    #1

    दिल चाहता है

    फिल्म 'दिल चाहता है' 2001 में दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म से फरहान अख्तर पहली बार बतौर निर्देशक जुड़े थे। आठ करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान थे। ऋतिक को फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। 'दिल चाहता है' आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    रंग दे बसंती

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रंग दे बसंती' ने दुनियाभर में लगभग 100 करोड़ रुपये कमाए थे। देशभक्ति से ओतप्रोत यह फिल्म 2006 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी।

    एआर रहमान ने करीब तीन साल की मेहनत के बाद इस फिल्म का संगीत तैयार किया था।

    फिल्म में ऋतिक से सिद्धार्थ की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    लगान

    आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' के लिए भी ऋतिक से सपंर्क किय गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए रजामंदी नहीं दी।

    बाद में यह फिल्म आमिर खान की झोली में गई और इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान रचे।

    फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म से आमिर के करियर को जबरदस्त रफ्तार मिली। फिल्म ने आठ राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #4

    बाहुबली

    प्रभास को 'बाहुबली' ने दुनियाभर में मशहूर कर दिया था, लेकिन उनसे पहले इस फिल्म का प्रस्ताव ऋतिक को मिला था। हालांकि, उन्होंने इसे ठेंगा दिखा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    ना सिर्फ कहानी, बल्कि फिल्म का एक-एक किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। निर्देशक एसएस राजामौली अपनी इस फिल्म में ऋतिक को रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह रास नहीं आई।

    यह फिल्म हॉटस्टार पर है।

    #5

    मैं हूं ना

    फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में रिलीज हुई थी। इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    हालांकि, इसमें ऋतिक को हीरो का किरदार नहीं, बल्कि सहायक भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था। उन्हें जायेद खान का किरदार लकी का प्रस्ताव मिला था, लेकिन ऋतिक सहायक किरदार निभाने के मूड में नहीं थे। लिहाजा उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    जानकारी

    'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं ऋतिक

    ऋतिक पिछले कुछ समय से फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें पहली बार उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी है। यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अनिल कपूर भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन
    जन्मदिन विशेष
    बाहुबली

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का नया गाना 'फिर धन ते तान' रिलीज अर्जुन कपूर
    अजय की सिफारिश पर टली फिल्म 'मैदान' की रिलीज, पहले लाएंगे 'भोला' मैदान
    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, हंसल मेहता ने किया ऐलान  हंसल मेहता
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ

    ऋतिक रोशन

    'फाइटर' के लिए ऋतिक और दीपिका को ट्रेनिंग देंगे हॉलीवुड स्टंटमैन दीपिका पादुकोण
    'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट शाहरुख खान
    क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी करण जौहर
    ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट दीपिका पादुकोण

    जन्मदिन विशेष

    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म विवेक अग्निहोत्री
    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें बोनी कपूर
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर आदित्य रॉय कपूर
    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला नयनतारा

    बाहुबली

    वृंदावन में प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परोसा खाना नरेंद्र मोदी
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025