NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से
    'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से
    मनोरंजन

    'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    March 11, 2023 | 01:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'ऑस्कर' को कैसे मिला यह नाम, जानिए दिलचस्प किस्से
    जानिए ऑस्कर के दिलचस्प किस्से

    ऑस्कर 2023 की घोषणा होने में अब महज कुछ घंटों का फासला रह गया है। दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों की निगाहें इस आयोजन पर है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ ऑस्कर की चर्चा हो रही है। ऑस्कर पुरस्कार शुरुआत में 'अकैडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट' कहलाता था। इसका नाम ऑस्कर कब और कैसे पड़ा, इसको लेकर कई दिलचस्प कहानियां है। आइए, जानते हैं उन रोचक किस्सों के बारे में।

    लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक की टिप्पणी

    'अकैडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट' का नाम ऑस्कर कैसे पड़ा, इसको लेकर कोई आधिकारिक वजह नहीं है। इससे संबंधित सबसे लोकप्रिय कहानी है लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक की। अंग्रेजी मीडिया की कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्कर की ट्रॉफी में तलवार लिए, अच्छे डील-डौल वाली मूर्ति को देखकर अकैडमी की लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक ने टिप्पणी की थी कि यह उनके अंकल ऑस्कर की तरह लगता है। मार्गरेट बाद में अकैडमी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं और लाइब्रेरी का नाम उनके नाम पर पड़ा।

    सिडनी स्कोलस्की ने 'ऑस्कर' बोलकर उड़ाया मजाक

    इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को ऑस्कर नाम मिलने की सबसे रोचक कहानी सिडनी स्कोलस्की की है। स्कोलस्की एक पत्रकार थे, जो कई सालों तक ऑस्कर प्रेडिक्शन लिखते रहे। उन दिनों एक लोकप्रिय थिएटर मालिक हैमरस्टीन ऑस्कर थे। उस दौर के कॉमेडियन अकसर उनके नाम का इस्तेमाल करके मजाक किया करते थे। इसी परिपेक्ष्य में एक बार अपने एक कॉलम में अकैडमी अवॉर्ड का उपहास करते हुए स्कोलस्की ने इसके लिए 'ऑस्कर अवॉर्ड' नाम का इस्तेमाल किया था।

    बेट डेविस को आई पति ऑस्कर की याद

    कई लोग इस नाम का श्रेय अभिनेत्री बेट डेविस को भी देते हैं। बेट दो बार ऑस्कर जीत चुकी हैं। 1936 में अपनी फिल्म 'डेंजरस' के लिए पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी उन्हें बाथरूम से निकलते हुए उनके पति हैरमन ऑस्कर की याद दिलाती है। इसके अलावा कई अन्य घटनाओं में भी इस पुरस्कार को 'ऑस्कर' कहा गया। यह नाम इतनी बार इस्तेमाल हुआ कि 1939 में इसे आधिकारिक रूप से 'ऑस्कर' नाम दे दिया गया।

    13 मार्च को होगी ऑस्कर पुरस्कार की घोषणा

    भारतीय दर्शक ऑस्कर, 2023 को 13 मार्च सुबह 5:30 बजे से डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस बार ऑस्कर भारत के लिए खास है। 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकन मिला है। गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलेफैंट विस्परर्स' ऑस्कर के लिए नामांकित है। इसके अलावा शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' भी ऑस्कर की रेस में शामिल है। प्रजेंटर के रूप में दीपिका पादुकोण की उपस्थिति से प्रशंसक उत्साहित हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    RRR फिल्म

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'नाटू नाटू' पर राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं, लॉरेन गॉटलिब करेंगी लाइव परफॉर्म  एसएस राजामौली
    ऑस्कर 2023: 'RRR' से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें भारत के लिए क्या है खास RRR फिल्म
    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें गुनीत मोंगा
    एसएस राजामौली करेंगे मार्वल की फिल्म का निर्देशन? राम चरण बोले- ऐसे होने पर पार्टी होगी राम चरण

    RRR फिल्म

    ऑस्कर 2023: जूनियर एनटीआर रेड कार्पेट पर चलेंगे, बोले- अभिनेता नहीं, एक भारतीय बनकर हिस्सा लूंगा जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: 'RRR' अभिनेता जूनियर एनटीआर अमेरिका के लिए हुए रवाना, देखिए वीडियो जूनियर एनटीआर
    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर एसएस राजामौली
    अमेरिका में दोबारा रिलीज हुई 'RRR' फिर हाउसफुल, दिखी दर्शकों की लंबी कतार एसएस राजामौली
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023