NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें
    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें
    मनोरंजन

    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    March 10, 2023 | 03:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें
    जानिए कैसी है 'द एलेफैंट विस्परर्स' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/guneetmonga)

    ऑस्कर 2023 के विजेताओं की घोषणा होने में अब चंद दिन ही बाकी हैं। इस प्रतिष्ठित समारोह में दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों और निर्माताओं की नजर हैं। भारत के लिए भी इस बार ऑस्कर खास है। इस बार तीन श्रेणियों में भारतीय प्रविष्टियां नामांकित हैं। निर्माता गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' बेस्ट डॉक्युमेंटरी शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर की रेस में शामिल है। जानिए कैसी है यह डॉक्युमेंटरी।

    हाथी के नन्हें बच्चे की कहानी है 'द एलेफैंट विस्परर्स'

    फिल्म तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपत्ति बमन और बेली की कहानी है जो दक्षिण भारत के मडुमलई नैशनल पार्क में अनाथ हाथियों की सेवा करते हैं। उन्हें रघु नाम के एक घायल और अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाती है। 'द एलेफैंट विस्परर्स' रघु के पालन-पोषण की कहानी है। इस शॉर्ट फिल्म में एक हाथी के पालन-पोषण की चुनौतियों के साथ उनके मानव अभिभावकों के साथ उनका लगाव भी देखने को मिलता है।

    नजर आती है प्रकृति और मानव की परस्पर निर्भरता

    कार्तिकी गोनसाल्वेस द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म में प्रकृति और मानव की परस्पर निर्भरता भी नजर आती है। बेली और बमन जंगल के सम्मान में जंगल में नंगे पैर चलते हैं। वे जंगल से अपने लिए उतनी ही चीजें लेते हैं, जितने की जरूरत है। इसके अलावा फिल्म में हाथियों की अलग दुनिया और उनकी जरूरतों के बारे में पता चलता है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद 40 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में आपको भी रघु से प्यार हो जाएगा।

    कौन हैं गुनीत मोंगा?

    गुनीत मोंगा जानी-मानी फिल्म निर्माता हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट 'मसान', 'द लंचबॉक्स', 'पगलैट' जैसी फिल्में बना चुकी है। मोंगा के लिए ऑस्कर का सफर नया नहीं है। वह 2020 में ऑस्कर जीत चुकी शॉर्ट फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' की कार्यकारी निर्माता थीं। पिछले साल मोंगा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में थीं। दिसंबर, 2022 में उन्होंने 39 की उम्र में अपने मंगेतर सनी कपूर से शादी रचाई थी।

    भारत के लिए खास है ऑस्कर 2023

    ऑस्कर 2023 समारोह में भारत का तगड़ा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। 'द एलेफैंट विस्परर्स' के अलावा शौनक सेन की डॉक्युमेंटरी 'ऑल दैट ब्रीद्स' बेस्ट डॉक्युमेंटरी फिचर फिल्म के तहत नामांकित है। फिल्म 'RRR' का गाना 'नाटू-नाटू' बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकित है। इसके गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगंज इसे कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म करेंगे। दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के रूप में नजर आएंगी। 2018 से अकैडमी के सदस्य अली फजल भी मौजूद रहेंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यह समारोह 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड बोलवर्ड स्थित डॉलबी थिएटर में रात 8 बजे से आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे से आयोजित होगा। भारतीय दर्शक इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    गुनीत मोंगा
    नेटफ्लिक्स
    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर पुरस्कार

    एसएस राजामौली करेंगे मार्वल की फिल्म का निर्देशन? राम चरण बोले- ऐसे होने पर पार्टी होगी राम चरण
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन वोलोडिमीर जेलेंस्की
    ऑस्कर 2023: जूनियर एनटीआर रेड कार्पेट पर चलेंगे, बोले- अभिनेता नहीं, एक भारतीय बनकर हिस्सा लूंगा जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण

    गुनीत मोंगा

    क्या होता है ऑस्कर लंच कार्यक्रम जिसमें शामिल हुए अली फजल और गुनीत मोंगा? ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें सेलिब्रिटी की शादी
    गुनीत मोंगा ने किया शादी का ऐलान, बताई 39 की उम्र में घर बसाने की वजह सेलिब्रिटी की शादी
    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास ऑस्कर पुरस्कार

    नेटफ्लिक्स

    नेटफ्लिक्स की 'डब्बा कार्टेल' में शबाना आजमी के साथ नजर आएंगे गजराज राव शबाना आजमी
    'मिसमैच्ड' का तीसरा सीजन लाने को तैयार निर्माता, प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ आएंगे साथ नजर OTT प्लेटफॉर्म
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  अर्जुन कपूर
    नेटफ्लिक्स हुआ डाउन, यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा का नहीं ले पा रहे आनंद टेक्नोलॉजी

    फिल्म पुरस्कार

    सूर्या बने ऑस्कर समिति में शामिल होने वाले पहले तमिल अभिनेता, निभाई ये जिम्मेदारी  सूर्या
    ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम ऑस्कर पुरस्कार
    रणबीर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल विक्की कौशल
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023