जानिए कब आएगा 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का सीजन 3?
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का तीसरा सीजन 21 जून, 2026 को आ रहा है। पिछली बार जब वेस्टरॉस में हलचल देखी गई थी, उसके बाद से लगभग 2 साल बीत चुके हैं।
इसे आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर HBO और HBO Max पर देख पाएंगे, जबकि भारत में जियो हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग होगी।
शो के नए कैरेक्टर पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं, जो इस बार के धमाकेदार सफर के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
सीजन 3 'फायर एंड ब्लड' की कहानी पर है आधारित
यह सीजन जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की 'फायर एंड ब्लड' किताब में बताई गई टैरगेरियन परिवार की गृहयुद्ध की कहानी को आगे बढ़ाएगा।
गुलट की लड़ाई और बुचर बॉल जैसे बड़े युद्ध भी इस सीजन में देखने को मिलेंगे। एम्मा डी'आर्सी (रेनियरा), ओलिविया कुक (एलिसेंट), मैट स्मिथ (डेमॉन) और टॉम ग्लिन-कैरेनी (ईगन II) जैसे सभी पसंदीदा कलाकार अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं।
इनके साथ ही, जेम्स नॉर्टन लॉर्ड ऑर्मंड हाईटॉवर और टॉम कुलिन सर ल्यूथर लार्जेंट के रूप में कुछ नए चेहरों के साथ जुड़ेंगे।
आयरन थ्रोन पर कब्जे के लिए बदलते गठबंधन, बड़ी टक्करें और ढेर सारा ड्रामा इस बार दर्शकों को बांधे रखेगा।