
'हाउस अरेस्ट' विवाद: मुंबई पुलिस ने एजाज खान को किया तलब, दर्ज होंगे बयान
क्या है खबर?
मुंबई की अंबोली पुलिस ने सोमवार (5 मई) को अभिनेता एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को समन जारी किया है।
दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मामले में अपने बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि पिछले सप्ताह विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज, 'हाउस अरेस्ट' के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू एप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
शिकायत
9 मई को पूछताछ करेगी राष्ट्रीय महिला आयोग
हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में एजाज और उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल के खिलाफ समन जारी किया था।
विभु और एजाज को 9 मई को NCW के समक्ष उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है।
एजाज की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई। हाल ही में एक अन्य मामले में 30 वर्षीय महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मामला
क्या है 'हाउस अरेस्ट' का मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब 'हाउस अरेस्ट' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसमें एजाज महिला प्रतियोगी से बेहद भद्दे सवाल पूछते नजर आए। इस दौरान लड़की बहुत असहज दिखी।
एक अन्य वीडियो में एजाज लड़की से कपड़े उतारने के लिए कह रहे हैं।
शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्ट्रीमिंग एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उधर, झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी आपत्ति जताई है।