
'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच एजाज खान पर लगा रेप का आरोप, मामला दर्ज
क्या है खबर?
'बिग बॉस 7' में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान पिछले कुछ दिनों से विवादों से घिरे हुए हैं। उनका रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' अपने अश्लील कंटेंट को लेकर चर्चा में है।
हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में एजाज के खिलाफ समन जारी किया था और अब 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच एजाज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
दरअसल, एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
शिकायत
एजाज के खिलाफ जांच शुरू
एजाज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। अभिनेता के खिलाफ चारकोप पुलिस थाने में मामला दर्ज हो चुका है।
एक 30 वर्षीय महिला का आरोप है कि बॉलीवुड में प्रवेश दिलाने के बहाने एजाज ने शारीरिक शोषण किया और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
हाउस अरेस्ट
9 मई को NCW के सामने पेश होंगे एजाज
अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में एजाज के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल को भी तलब किया है।
विभु और एजाज को 9 मई, 2025 को NCW के समक्ष उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है।
'हाउस अरेस्ट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एजाज महिला प्रतियोगी से भद्दे सवाल करते हुए नजर आए।
अन्य वीडियो में एजाज लड़की से कपड़े उतारने के लिए कह रहे हैं।