NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रैपर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगे मारपीट और अपहरण जैसे गंभीर आरोप
    अगली खबर
    रैपर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगे मारपीट और अपहरण जैसे गंभीर आरोप
    हनी सिंह के खिलाफ मुंबई में अपहरण की शिकायत दर्ज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yoyohoneysingh)

    रैपर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगे मारपीट और अपहरण जैसे गंभीर आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 20, 2023
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    रैपर हनी सिंह जहां अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ते। वह आए दिन किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

    अब वह फिर विवाद में आ गए हैं। दरअसल, विवेक रमन नाम के एक शख्स ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। विवेक एक इवेंट कंपनी के मालिक हैं।

    हनी पर मारपीट जैसे गंभीर आराेप लगाए गए हैं।

    आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

    इल्जाम

    हनी ने विवेक के साथ की मारपीट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी पर एक मशहूर इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने अपहरण, मारपीट और बंदी बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    रिपोर्ट की मानें तो उन पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि हनी का एक इवेंट मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रखा गया था, जहां पैसों को लेकर कुछ गड़बड़ी हुई थी और फिर इसके बाद विवेक ने इवेंट ही रद्द कर दिया था।

    भड़ास

    इवेंट रद्द होने पर निकाली खुन्नस- रिपोर्ट

    ऐसा कहा जा रहा है कि इवेंट रद्द होने की खुन्नस में हनी और उनके साथियों ने विवेक का अपहरण किया और उन्हें एक होटल में बंदी बनाकर रखा, जहां उनके साथ मारपीट भी की गई।

    हनी और उनके कुछ साथियों के खिलाफ विवेक ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    हनी के खिलाफ नया मामला सामने आने से अब एक और नया विवाद उनसे जुड़ गया है।

    चर्चा

    बीते दिनाें टीना थडानी से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थे हनी

    हनी सिंह तलाक के बाद मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे थे। उन्होंने उनके साथ अपने इस रिश्ते का सार्वजनिक भी कर दिया था। दोनों अक्सर साथ घूमते-फिरते दिखते थे, लेकिन हाल में ऐसी खबरें सामने आईं कि हनी और टीना का ब्रेकअप हो गया है।

    इतना ही नहीं दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे के साथ ली गईं सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

    जानकारी

    पिछले साल हुआ हनी का तलाक

    हनी अपने तलाक को लेकर भी खूब विवादों में रहे हैं। उन्होंने 2011 में शालिनी से शादी की थी, लेकिन पिछले साल सितंबर में उनका तलाक हो गया। शालिनी ने 2021 में हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी।

    पहचान

    हनी को इन गानों ने दिलाई लोकप्रियता

    हनी के गाए 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'आंखों-आंखों', 'देसी बीट', 'हाई हिल्स' गाने काफी पसंद किए गए हैं। हालांकि, उनकी शब्दावली के कारण उनकी खूब आलोचना भी होती है।

    संगीत की दुनिया से लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद हनी ने अपने नए एल्बम 'मक्खना' के साथ इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की थी। यह भी हिट हुआ, लेकिन महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के कारण इस गाने पर भी बवाल हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हनी सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: सेट पर क्या काम करते हैं फिल्म निर्माता? जानिए उनकी जिम्मेदारियां #NewsBytesExplainer
    पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800' का पहला पोस्टर जारी, मधुर मित्तल निभाएंगे अहम भूमिका मुथैया मुरलीधरन
    फ्लॉप फिल्मों के बाद भंसाली की शरण में रणवीर सिंह, 'बैजू बावरा' से वापसी की तैयारी संजय लीला भंसाली
    'किसी का भाई किसी की जान' को सेंसर बोर्ड ने किया पास, मिला U/A सर्टिफिकेट किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025