आशा भोंसले से मिले गृहमंत्री अमित शाह, गायिका ने गाया 'अभी ना जाओ छोड़ कर' गाना
गृहमंत्री अमित शाह इस समय मुंबई में हैं। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच 6 मार्च को भारत की जानी-मानी गायिका आशा भोंसले से मुलाकात की। इस दौरान आशा ने खूबसूरत गाना 'अभी ना जाओ छोड़ कर' गाना। यह गाना 1961 में आई फिल्म 'हम दोनों' का है, जिसमें देव आनंद और साधना की जोड़ी बनी थी। गृहमंत्री से आशा की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखिए वीडियो
ऐसा रहा है आशा भोंसले का करियर
आशा का नाम हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध गायिकाओं में आता है। उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था। आशा के करियर की शुरुआत साल 1943 में हुई। उन्होंने एक हजार से भी अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्राइवेट एल्बम रिकॉर्ड किए और भारत और विदेश में कई संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्होंने पहला सोलो हिंदी फिल्मी गीत फिल्म 'रात की रानी' के लिए गाया था।