साइमन पेग 'रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 3 में होंगे शामिल, जानें कब रिलीज होगी ये सीरीज?
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' के तीसरे सीजन का नया टीजर सामने आ गया है। यह सीरीज 11 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी।
कॉमिक-कॉन में दिखाए गए इस टीजर से इशारा मिल रहा है कि सौरोन अब वन रिंग बनाने की तैयारी में जुट गया है।
कहानी एरिजन के पतन के पांच साल बाद की है, और अब मिडिल-अर्थ में हालात काफी गंभीर होने वाले हैं।
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' की ये है कास्ट
इस सीजन में कुछ नए चेहरे भी दिखने वाले हैं। एडी मार्सन 'थ्रेन' का किरदार निभाएंगे, एंड्रयू रिचर्डसन 'अनारियन' बनेंगे, और एडम यंग को 'मारनुख' के रूप में देखा जाएगा।
वहीं, मशहूर अभिनेता साइमन पेग अब बलरोग को अपनी आवाज देंगे। उम्मीद है कि इस बार बौने, एल्व्स, इंसान और जादूगर सौरोन के बढ़ते खतरे से लड़ने के लिए एक साथ आएंगे, जिससे कहानी में और भी ज्यादा तनाव देखने को मिलेगा।
रिलीज की बात करें तो, पहले चार एपिसोड 11 नवंबर को आ जाएंगे, अगले 2 एपिसोड 18 नवंबर को आएंगे और आखिरी 2 एपिसोड 25 नवंबर को रिलीज होंगे।
पुराने कलाकारों में सिंथिया एडाई-रॉबिन्सन, ओवेन आर्थर और चार्ली विकर्स भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इस बार भी जे.डी. पेने और पैट्रिक मैकके ही इस सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।