Loading...
आसिम रियाज पर क्यों भड़कीं हिमांशी खुराना? बोलीं- सारे सबूत मेरे पास, चुप नहीं बैठूंगी
हिमांशी खुराना ने लगाई आसिम रियाज की लताड़

आसिम रियाज पर क्यों भड़कीं हिमांशी खुराना? बोलीं- सारे सबूत मेरे पास, चुप नहीं बैठूंगी

Aug 25, 2026
11:55 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहे आसिम रियाज और अभिनेत्री हिमांशी खुराना के बीच का पुराना रिश्ता एक बार फिर विवादों में घिर चुका है। हाल ही में, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अभिनेत्री ने दावा किया कि कैसे रिश्तें में रहते हुए आसिम चाहते थे कि वह इस्लाम धर्म को समझें और स्वीकार करें। हालांकि, आसिम ने दावों को गलत ठहराया और हिमांशी पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया। आसिम की प्रतिक्रिया पर हिमांशी ने पलटवार किया है।

चुनौती

हिमांशी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आसिम को चेतावनी दी

आसिम के आरोपों पर हिमांशी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पॉडकास्ट में कभी भी 'जबरन धर्म परिवर्तन' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, यह नैरेटिव मीडिया और लोगों ने बनाया।

उन्होंने आसिम को चुनौती देते हुए लिखा, 'अगर तुम्हें सबूतों का खेल खेलना है, तो मैं भी सबूतों के साथ तैयार हूं।'

हिमांशी ने दावा किया कि उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग्स और CCTV फुटेज हैं, जो साबित कर देंगे कि उन्होंने रिश्ते में कितनी घरेलू हिंसा और प्रताड़ना झेली थी।

जवाब

माफी देने या इज्जत बचाने के लिए अब तैयार नहीं

हिमांशी ने कहा, 'अगर तुम मेरी इमेज खराब करना चाहते हो, तो मैं वो इंसान नहीं जो तुम्हारी इज्जत ढांकती फिरूं। लोगों ने या प्रोडक्शन हाउस ने तुम्हारी गंदगी को कवर किया होगा, लेकिन मैं ऐसी नहीं।' अभिनेत्री ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब चुप नहीं बैठेंगी।

बता दें, आसिम और हिमांशी ने दिसंबर, 2023 में ब्रेकअप कर लिया था। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बताया था कि अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं वह रिश्ते से अलग हो रहीं हैं।

ADVERTISEMENT