NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिजाब कोई च्वॉइस नहीं, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है- जायरा वसीम
    अगली खबर
    हिजाब कोई च्वॉइस नहीं, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है- जायरा वसीम
    हिजाब विवाद को लेकर जायरा वसीम की प्रतिक्रिया

    हिजाब कोई च्वॉइस नहीं, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है- जायरा वसीम

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 20, 2022
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के हिजाब पहनने को लेकर पूरे देश में चर्चा चल रही है। यह राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है।

    राजनेताओं के साथ-साथ कई हस्तियों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब बॉलीवुड अदाकारा रह चुकी 'दंगल' फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हिजाब उनकी च्वॉइस नहीं, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है।

    ट्विटर पोस्ट

    जायरा ने ट्विटर पर हिजाब विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया

    जायरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिजाब विवाद को लेकर राय रखी है। उन्होंने कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की निंदा की है।

    उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'हिजाब एक च्वॉइस है, ये गलत जानकारी है। सुविधा के हिसाब से यह धारणा बनाई गई है। हिजाब कोई च्वॉइस नहीं, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है। जो महिला हिजाब पहनती हैं, वो उस दायित्व को पूरा करती हैं, जो उसे ईश्वर द्वारा दिया गया है।'

    बयान

    धार्मिक परंपराओं को मानने से रोकने वाले सिस्टम का विरोध करती हूं- जायरा

    जायरा ने अपने पोस्ट में बताया कि वह भी एक महिला हैं और सम्मान के साथ हिजाब पहनती हैं।

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को धार्मिक परंपराओं को मानने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ पक्षपात करना और ऐसा सिस्टम बनाना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब में से किसी एक को चुनना हो या फिर किसी एक चीज को छोड़ना हो; यह अन्याय है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए जायरा का ट्विटर पोस्ट

    pic.twitter.com/vZoO6Kf1WJ

    — Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) February 19, 2022

    जानकारी

    पूरे प्रकरण को लेकर जायरा ने जताया दुख

    जायरा ने कहा कि यह सबकुछ एक एजेंडा के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि यह सब 'सशक्तिकरण' के नाम पर किया जा रहा है। इस अभिनेत्री ने पूरे प्रकरण को लेकर अपना दुख व्यक्त किया है।

    विवाद

    क्या है कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद?

    कर्नाटक में हिजाब विवाद की शुरुआत 28 दिसंबर को उडुपी के पीयू कालेज में छह छात्राओं को हिजाब पहनने पर कक्षाओं में प्रवेश न देने इसे हुई थी।

    इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। कई छात्र विरोध में उतर आए और यह उडुपी से दूसरे जिलों में भी फैल गया।

    कर्नाटक हाई कोर्ट मामले में लगातार सुनवाई कर रहा है और दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जा रही हैं।

    जानकारी

    इन कलाकारों ने हिजाब विवाद पर दी प्रतिक्रिया

    जायरा ही नहीं, हिजाब विवाद को लेकर कई कलाकार अपना पक्ष रख चुके हैं। कमल हासन, ऋचा चड्ढा और जावेद अख्तर जैसे सेलिब्रिटीज ने उस वीडियो की निंदा की थी, जिसमें एक मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने पर परेशान किया गया था।

    करियर

    इन फिल्मों में जायरा ने किया काम

    जायरा को पिछली बार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से 2016 में फिल्मों में कदम रखा था।

    वह 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी नजर आ चुकी हैं। सिर्फ तीन फिल्मों में काम करने के बाद ही जायरा ने हमेशा के लिए अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया।

    2019 में जायरा ने धार्मिक कारणों से एक्टिंग छोड़ी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    ज़ायरा वसीम

    ताज़ा खबरें

    राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा पहली बार आईं साथ, इस वेब सीरीज में दिखेंगी  राधिका आप्टे
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बनेंगे और बंकर भारत-पाकिस्तान तनाव
    कान्स में कब शुरू हुआ था भारत का सफर? इन भारतीय फिल्मों को मिल चुका सम्मान कान्स फिल्म फेस्टिवल
    IPL छोड़ 26 मई को अपने देश लौट सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, जानिए कारण IPL 2025

    कर्नाटक

    दिल्ली: ओमिक्रॉन वेरिएंट के 12 संदिग्ध मरीज LNJP अस्पताल में भर्ती, टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार दिल्ली
    तमिलनाडु: मदुरै में वैक्सीन न लगवाने वालों को दुकानों और मॉल्स में नहीं मिलेगा प्रवेश तमिलनाडु
    कोरोना: स्कूल-कॉलेज बने हॉटस्पॉट, तेलंगाना और कर्नाटक में 100 से अधिक छात्र संक्रमित मिले तेलंगाना
    बेंगलुरु: ओमिक्रॉन के पहले मरीजों में शामिल रहे चिकित्सक ने बताए वेरिएंट के लक्षण बेंगलुरु

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड के मुन्ना से लेकर सर्किट तक, इन पांच सितारों ने वैलेंटाइन डे पर की शादी संजय दत्त
    नवाजुद्दीन के साथ बनी नुपुर सैनन की जोड़ी, फिल्म 'नूरानी चेहरा' का ऐलान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अमेजन प्राइम ने 'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण का किया ऐलान हॉलीवुड समाचार
    अजय की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर जारी, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान डिज्नी+ हॉटस्टार

    सोशल मीडिया

    अभिनेता कुणाल कपूर बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम मिया खलीफा
    व्हाट्सऐप ने दिसंबर में बैन किए 20 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स- रिपोर्ट व्हाट्सऐप
    18 साल में पहली बार कम हुए फेसबुक के डेली यूजर्स, कंपनी के लिए बड़ा झटका फेसबुक

    ज़ायरा वसीम

    'दंगल गर्ल' जायरा ने 'धर्म' को कारण बताकर छोड़ी एक्टिंग, जानिए बॉलीवुड सहित राजनेताओं का रिएक्शन बॉलीवुड समाचार
    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट ट्विटर
    इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने आध्यात्म के लिए छोड़ा मनोरंजन जगत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025