LOADING...
'हेरा फेरी' विवाद: फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा एक्शन, धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज
फिरोज नाडियाडवाला के साथ हुई करोड़ों की 'हेरा फेरी'

'हेरा फेरी' विवाद: फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा एक्शन, धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज

May 01, 2026
08:03 pm

क्या है खबर?

मशहूर फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म 'हेरा फेरी' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पर्दे पर 'हेरा फेरी' दिखाकर सबको हंसाने वाले नाडियाडवाला खुद एक करोड़ों की 'हेरा फेरी' और साजिश का शिकार हो गए हैं। इस मामले में अब मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें अवैध वसूली से लेकर फिल्म के अधिकारों की चोरी तक के कई खुलासे किए हैं।

धोखाधड़ी

'हेरा फेरी' के अधिकारों को लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी

फिरोज ने 'हेरा फेरी' के अधिकारों को लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी और साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई की अंबोली पुलिस ने इस मामले में गोपाला पिल्लई विजयकुमार और एम पॉल माइकल के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिरोज का दावा है कि इन लोगों ने फिल्म के रीमेक राइट्स अवैध तरीके से बेचे, पैसे वसूलने की कोशिश की और फिल्म की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

सच

'हेरा फेरी' के मालिकाना हक का पूरा सच

FIR के अनुसार, फिरोज ने बताया कि उन्होंने 'एम्पायर स्टूडियो' के जरिए 'हेरा फेरी' में निवेश किया था। फिल्म 1997 में शुरू हुई, जब प्रियदर्शन कहानी लेकर आए और 1998-2000 के बीच फिल्माई गई। ये 1989 की एक मलयालम फिल्म पर आधारित थी, जिसके अधिकार 'M/s कॉम्पैक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड' के पास थे। फिरोज ने दावा किया कि 24 मार्च, 2000 को 4.50 लाख रुपये देकर उन्होंने फिल्म के हिंदी व अन्य भाषाओं के रिमेक राइट्स और कॉपीराइट खरीदे थे।

Advertisement

मामला

धमकी और वसूली से शुरू हुआ मामला अब कॉपीराइट नोटिस तक पहुंचा

नाडियाडवाला का आरोप है कि साल 2000 में फिल्म की रिलीज के वक्त एम पॉल माइकल और सिद्दीकी ने फिल्म पर अपना हक जताया और इसे रुकवाने की कोशिश की। उन्होंने बिचौलियों के जरिए फिरोज को धमकियां दीं और पैसों की मांग की, जिसके बाद फिरोज ने 21 मार्च 2000 को मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। विवाद फिर तब गहराया, जब दिसंबर 2024 में उन्हें एक कॉपीराइट नोटिस मिला।

Advertisement

खुलासा

फिरोज नाडियाडवाला ने खोली आरोपियों की पोल

अक्टूबर, 2025 में विजयकुमार ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एक दूसरी कंपनी के जरिए फिल्म पर मालिकाना हक का दावा किया। फिरोज ने इसे फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे 60 लाख रुपये और 25 प्रतिशत मुनाफे की मांग की। फिरोज ने मानहानि का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी बड़े कलाकारों के नाम पर झूठी खबरें फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Advertisement