फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' का ट्रेलर जारी, पत्रलेखा और मानवी गागरू आईं साथ
क्या है खबर?
राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को आखिरी बार उनकी फिल्म 'टोस्टर' में देखा गया था। अप्रैल, 2026 में रिलीज इस फिल्म में अभिनेत्री कुछ मिनट का कैमियो किया था, जिसने खूब चर्चा बटोरी। अब पत्रलेखा अपनी नई फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' के जरिए दर्शकों के बीच लौट रही हैं। इसमें उनके साथ मानवी गागरू भी मुख्य किरदार में हैं। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज तारीख जारी कर दी गई है।
ट्रेलर
रोड ट्रिप के सफर को दिखाता है ट्रेलर
'हीर सारा और पुडुचेरी' के नाम से पता चलता है कि फिल्म एक रोमांचक सफर पर आधारित होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि 2 अलग-अलग ख्यालातों वाली लड़कियां सोलो ट्रिप के लिए पुडुचेरी निकल पड़ती हैं। उनकी जिंदगी की उलझनें भी ट्रेलर में दिखती हैं। फिल्म दोस्ती, उपचार और आत्म-खोज की कहानी बयां करती है। श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
PATRALEKHAA - MAANVI GAGROO STAR IN SLICE-OF-LIFE DRAMA 'HEER SARA AUR PONDICHERRY' – TRAILER OUT NOW – 29 MAY 2026... #Patralekhaa and #MaanviGagroo essay central roles in #HeerSaraAurPondicherry, a tale of friendship, healing, and self-discovery.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 12, 2026
Directed by Kartik Chaudhry,… pic.twitter.com/IqHIyoCRzC