NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार
    अगली खबर
    हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार
    हार्वे विंस्टीन यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

    हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 20, 2022
    11:21 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड के मशहूर निर्माता और #MeToo के आरोपी हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया गया है।

    वह पहले से ही यौन उत्पीड़न के एक मामले में जेल में 23 साल की सजा काट रहे हैं और अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    हाल ही में हुई कोर्ट की सुनवाई में हार्वे को दोषी पाया गया है।

    हार्वे वही हैं, जिन पर #MeToo के तहत 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

    फैसला

    कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

    लॉस एंजेलिस की सुपीरियर कोर्ट के मुताबिक, दो हफ्तों तक विचार-विमर्श करने के बाद आठ पुरुष और चार महिलाओं की जूरी ने 70 वर्षीय हार्वे के खिलाफ यह फैसला सुनाया।

    जूरी ने हार्वे को जेन डो नाम की एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया है। हालांकि, उन्हें दूसरी कथित पीड़िता के आरोपों से बरी कर दिया गया।

    हार्वे को दूसरी बार दुष्कर्म और दो अन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाया गया है।

    आरोप

    2013 में एक अभिनेत्री और पूर्व मॉडल ने लगाए थे आरोप

    2013 में एक अभिनेत्री और पूर्व मॉडल ने हार्वे पर होटल में बुलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

    महिला के वकीलों ने तब कहा था कि हार्वे ने सिर्फ उन्हीं के साथ नहीं, बल्कि कई दूसरी महिलाओं और हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही किया।

    हार्वे पर उनकी पूर्व सहयोगी मिली हेली, जेसिका मान, एंजेलिना जोली और एश्ले जुड जैसी कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

    सजा

    2020 में सुनाई गई थी जेल की सजा

    हार्वे को 25 फरवरी, 2020 को न्यूयॉर्क की एक जूरी ने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्हें 23 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

    इसके बाद हॉलीवुड जगत की कई महिलाओं ने खुशी जाहिर की थी, लेकिन सजा सुनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही हार्वे की तबीयत बिगड़ गई थी।

    उनके प्रवक्ता ने बताया था कि छाती में हुए दर्द के चलते हार्वे को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    खुलासा

    ..जब पहली बार खुला था हार्वे का चिट्ठा

    हार्वे पर पहली बार खुलासा 2017 में हुआ था, जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने हार्वे के कारनामों पर एक रिपोर्ट छापी और दुनिया के सामने उनका कच्चा चिट्ठा खोला।

    इसके बाद मई, 2018 में पहली बार हार्वे को गिरफ्तार किया गया था।

    दो साल पहले उन्हें 23 साल जेल की सजा सुनाई गई और कोरोना महामारी के दौरान न्यायालयों पर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हार्वे को पिछले साल 20 जुलाई को लॉस एजेंलिस भेज दिया गया था।

    परिचय

    कौन हैं हार्वे विंस्टीन?

    हार्वे जाने-माने अमेरिकी निर्माता रहे हैं। उन्होंने 'द क्राइंग गेम' से लेकर 'पल्प फिक्शन' और 'फ्लर्टिंग विद डिजास्टर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

    फिल्म 'द शेक्सपियर इन लव' के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिल चुका है।

    हार्वे से दुनियाभर में #MeToo आंदोलन की शुरुआत हुई है। हार्वे को हॉलीवुड का किंग कहा जाता था, क्योंकि उनके बारे में कुछ कहने की हिम्मत किसी की नहीं होती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    यौन उत्पीड़न
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड फिल्म 'जोकर 2' में दिखेंगी लेडी गागा, हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी हॉलीवुड फिल्में
    नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन सेलिब्रिटी गॉसिप
    नहीं रहीं 'अनदर वर्ल्ड' स्टार ऐन हेश, कार दुर्घटना के बाद चली गई थीं कोमा में सेलिब्रिटी की मौत
    डिज्नी की पार्टी में एकमात्र भारतीय थे एआर रहमान, इस अजीब घटना से हुआ सामना सेलिब्रिटी गॉसिप

    यौन उत्पीड़न

    चेन्नई: छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा कर्मचारी, भारी विरोध के बाद जागा विश्वविद्यालय प्रशासन चेन्नई
    सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा रहा अधिकारी यौन शोषण का दोषी करार, बर्खास्त करने का फैसला भारतीय सेना
    दलित कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, हाई कोर्ट जाएंगे परिजन यौन शोषण
    महाराष्ट्र: चार वर्षीय मासूम से यौन शोषण के दोषी 80 वर्षीय दंपति को 10 साल जेल महाराष्ट्र

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप मध्य प्रदेश
    गायक राहुल जैन पर महिला ने लगाया घर बुलाकर बलात्कार करने का आरोप, मामला दर्ज मुंबई
    केरल: अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोपी को दी जमानत, कहा- महिला के कपड़े उत्तेजक थे केरल
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025