NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एंजेलीना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए संगीन आरोप, फ्लाइट में दबाया था बेटे का गला
    अगली खबर
    एंजेलीना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए संगीन आरोप, फ्लाइट में दबाया था बेटे का गला
    एंजेलीना जोली ने पिट पर लगाए गंभीर आरोप

    एंजेलीना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए संगीन आरोप, फ्लाइट में दबाया था बेटे का गला

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 05, 2022
    05:45 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने अपने पूर्व पति और अभिनेता ब्रैड पिट के खिलाफ कोर्ट में काउंटरसूट दाखिल किया है।

    इस दस्तावेज में जोली ने पिट पर संगीन आरोप लगाए हैं। ये आरोप 2016 में एक हवाई यात्रा के दौरान हुई घटना से संबंधित हैं।

    जोली के मुताबिक इस यात्रा में पिट बेहद हिंसक हो गए थे और अपने एक बच्चे का गला तक दबा दिया था।

    जोली ने इस घटना का पूरा विवरण दिया है।

    आरोप

    जोली को खींचकर बाथरूम में ले गए पिट, बच्चे का गला दबाया

    आरोपों के अनुसार घटना 2016 की है। दोनों अपने बच्चों के साथ हवाई यात्रा कर रहे थे।

    एयरपोर्ट पहुंचने से पहले से ही पिट गुस्से में थे। फ्लाइट के दौरान जब जोली ने उनसे पूछा कि क्या बात है तो वह हिंसक हो गए। वह उन्हें खींचकर बाथरूम में ले गए और उन्हें दीवार की तरफ धक्का दे दिया।

    जब उनके बच्चों ने हस्तक्षेप किया तो वह एक बच्चे का गला दबाने लगे और दूसरे को चेहरे पर मार दिया।

    फ्रेंच वाइनरी विवाद

    फ्रेंच वाइनरी विवाद में फंसे हैं पिट और जोली

    पिट और जोली ने 2013 में एक फ्रेंच वाइनरी कंपनी 'मिरावल वाइन्स' लॉन्च किया था। इस कंपनी में दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी थी।

    तलाक की अर्जी दायर करने के बाद से ही यह संपत्ति दोनों के विवाद का केंद्र थी।

    अलगाव के बाद इस कंपनी की दोनों को आधी-आधी हिस्सेदारी मिल गई थी।

    अक्टूबर 2021 में जोली ने कंपनी का अपना कुछ हिस्सा एक अन्य कंपनी Tenute del Mondo को बेच दिया था।

    ब्रैड पिट की शिकायत

    जोली के खिलाफ यह था पिट का दावा

    पिट ने जोली के खिलाफ लॉसूट दायर किया था। उनका दावा था कि कंपनी से संबंधित कोई भी लेनदेन को खारिज करने का उनके पास अधिकार है। जोली ने बिना उनसे विमर्श किए संपत्ति बेचकर उनके अधिकार का हनन किया है।

    पिट ने यह भी शिकायत की थी जोली ने जानबूझकर प्रतिद्वंदी कंपनी को 'मिरावल वाइन्स' की हिस्सेदारी बेची है।

    यह 'मिरावल वाइन्स' को टेकओवर करने की साजिश है।

    जोली का पक्ष

    वाइनरी विवाद में कैसे आई फ्लाइट की घटना?

    जोली का दावा था कि दोनों ने ऐसा कोई समझौता नहीं किया था कि वे एक-दूसरे की इजाजत के बिना अपना हिस्सा नहीं बेच सकते।

    जोली का कहना था कि उन्होंने पिट से आर्थिक आजादी के लिए अपने हिस्से बेचे थे जिससे उनके और उनके बच्चे इस अंधेरे से बाहर निकल सकें।

    इस मामले में रिश्ते की कड़वाहट को याद करते हुए जोली ने फ्लाइट की घटना का जिक्र किया था। अब घटना का विवरण सामने आया है।

    रिश्ता

    दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल कपल में से एक थे पिट और जोली

    एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार 2005 में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के दौरान दोनों का रोमांस शुरू हुआ था। साल 2012 में दोनों ने सगाई कर ली और 2014 में वे शादी के बंधन में बंधे।

    2016 में जोली ने फ्लाइट की घटना के कुछ दिन बाद पिट से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी थी।

    पिट और जोली छह बच्चों के माता-पिता हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ब्रैड पिट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    हॉलीवुड समाचार

    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला मनोरंजन
    लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
    सिद्धू मूसेवाला ही नहीं, इन मशहूर रैपर्स की भी गोली मारकर की गई हत्या क्राइम समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस जॉनी डेप

    ब्रैड पिट

    रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025