26 साल की गृहिणी हन्ना हार्पर ने जीती 'अमेरिकन आइडल 2026' की ट्रॉफी
26 साल की हन्ना हार्पर ने 'अमेरिकन आइडल 2026' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वह एक गृहिणी हैं। अमेरिका में सोमवार रात हुए ग्रैंड फिनाले में हन्ना ने जॉर्डन मैकुलुच को मात देकर यह जीत दर्ज की। कीयला रिचर्डसन को फाइनल से पहले ही बाहर कर दिया गया था। उनकी इस जीत के साथ ही सीजन का समापन हुआ, जिसमें कई बेहतरीन परफॉर्मेंस और यादगार पल देखने को मिले।
'अमेरिकन आइडल' के जजों ने फाइनलिस्ट्स की तारीफ की
इस सीजन में दर्शकों को खूब टैलेंट देखने को मिला और कई भावुक पल भी आए। हार्पर ने 'आइडल' को धन्यवाद दिया, क्योंकि इसके जरिए नए कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा मौका मिलता है। उपविजेता रहे जॉर्डन मैकुलुच, जो टेनेसी के एक उपासना निदेशक हैं, अपनी दमदार आवाज और स्टेज पर ऊर्जा के लिए खूब सराहे गए। जजों कैरी अंडरवुड, ल्यूक ब्रायन और लियोनेल रिची ने कहा कि प्रतियोगिता के सफर के दौरान दोनों फाइनलिस्ट्स ने बतौर कलाकार बेहतरीन काम किया।