NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
    अगली खबर
    'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
    इन पांच फिल्मों के लिए तैयार हैं रश्मिका मंदाना

    'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 05, 2022
    10:51 am

    क्या है खबर?

    तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 'पुष्पा' में काम करने के बाद देशभर में लोकप्रिय हो चुकी हैं।

    साउथ में तो उनका सिक्का चलता ही है और अब वह बॉलीवुड में भी एक शानदार पारी खेलने को तैयार हैं। आज यानी 5 अप्रैल को रश्मिका अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए एक्सप्रेशन क्वीन और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका की आने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    मिशन मजनू

    रश्मिका की फिल्म 'मिशन मजनू' पिछले काफी समय से चर्चा में है और इसका इंतजार इसलिए भी बेसब्री से किया जा रहा है, क्योंकि यह साउथ ब्यूटी की पहली हिंदी फिल्म है।

    फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी है। शांतनु बागची ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

    सिद्धार्थ और रश्मिका के अलावा कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी इसमें अहम भूमिका में दिखेंगे।

    'मिशन मजनू' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    #2

    गुडबाय

    'मिशन मजनू' के बाद रश्मिका को एक और हिंदी फिल्म 'गुडबाय' में देखा जाएगा। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं।

    फिल्म में रश्मिका और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। बॉलीवुड में कदम रखते ही रश्मिका को बॉलीवुड के शहंशाह के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल गया है, जो अपने आप में बड़ी बात है।

    इस फिल्म में नीना गुप्ता भी दिखाई देंगी।

    फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    #3

    पुष्पा 2: द रूल

    फिल्म 'पुष्पा' की अपार सफलता के बाद अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पुष्पा में रश्मिका ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था।

    इसमें उनके अभिनय और अंदाज की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में रश्मिका सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग इश्क फरमाती दिखी थीं।

    अब इसके दूसरे पार्ट में भी पुष्पा और श्रीवल्ली की जोड़ी देखने को प्रशंसक बेताब हैं। 'पुष्पा' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    #4

    एनिमल

    रश्मिका की एक और हिंदी फिल्म का नाम है 'एनिमल'। इमसें उनकी जोड़ी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बनी है।

    पहले इसके लिए परिणीती चोपड़ा को कास्ट किया गया था, लेकिन उनके फिल्म छोड़ने के बाद इसमें रश्मिका की एंट्री हुई।

    कुछ ही दिन पहले फिल्म में रश्मिका का स्वागत किया गया है। फिल्म के निर्देशक 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म में रणबीर और रश्मिका पति-पत्नी के रूप में दिखेंगे।

    #5

    RC 16

    राम चरण और निर्देशक गौतम तिन्नुरी ने 'RC 16' (राम चरण की 16वीं फिल्म) के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का फाइनल नाम अभी सामने नहीं आया है।

    इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को निर्माता पैन इंडिया स्तर पर ही बनाने की प्लानिंग में है। निर्माता काफी समय से राम चरण के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश कर रहे थे, जिसके लिए रश्मिका से संपर्क किया गया है।

    चर्चा है कि उन्होंने इस फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रश्मिका को गूगल ने 2020 की नेशनल क्रश बताया था। दरअसल, गूगल पर '2020 नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' सर्च करने पर रश्मिका का नाम सामने आ रहा था। पिछले साल फोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया कलाकारों की लिस्ट में रश्मिका टॉप पर थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    जून से एक साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख शाहरुख खान
    शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे विद्युत जामवाल बायोपिक
    अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन आएगी प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' प्रभास
    म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी करेंगी 'धूम' फेम अभिनेत्री रिमी सेन सेलिब्रिटी गॉसिप

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज पुष्पा फिल्म
    सुरवीन चावला ने फिर की साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बात बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर
    अल्लू की 'पुष्पा' के सीक्वल का शीर्षक रखा गया 'पुष्पा: द रूल' बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    सलमान ने बताया फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का नाम बॉलीवुड समाचार
    जानिए हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़े अनसुने किस्से बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन से जुड़ी ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

    आगामी फिल्में

    'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर हॉलीवुड समाचार
    अप्रैल में रिलीज होने जा रही हैं ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? 'गैंगस्टर' के लिए कंगना नहीं थीं महेश भट्ट की पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025