NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना
    मनोरंजन

    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना

    लेखन नेहा शर्मा
    October 18, 2021 | 02:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना
    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना

    रश्मिका मंदाना साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दक्षिण भारत में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वहीं बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अब रश्मिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, फोर्ब्स की सूची में उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस का तबका मिला है। इसी के साथ रश्मिका ने सामंथा, अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा जैसे कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    इन सितारों को पछाड़ रश्मिका ने मारी बाजी

    फोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया कलाकारों की लिस्ट में रश्मिका टॉप पर हैं। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद कन्नड़ स्टार यश हैं। सांमथा रुथ प्रभु इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन हैं। सोशल मीडिया पर एवरेज लाइक, एवरेज कमेंट, एवरेज वीडियो व्यूज और फॉलोअर्स के आधार पर यह लिस्ट जारी की गई है। 30 सिंतबर तक साउथ के सितारों की सोशल मीडिया एक्टिविटी देख यह रैंकिग की गई।

    2020 में नेशनल क्रश बनी थीं रश्मिका

    रश्मिका को गूगल ने 2020 की भारत की राष्ट्रीय क्रश बताया था। इसके बाद अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। दरअसल, गूगल पर 'National Crush Of India 2020' सर्च करने पर रश्मिका का नाम सामने आ रहा था। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही अपने फैंस की तारीफ भी की थी। रश्मिका ने लिखा था, 'मेरे लोग वाकई महान हैं। वे इतने प्यारे हैं। मेरा दिल उन सबके पास है।'

    बॉलीवुड में भी धमाका करेंगी रश्मिका

    रश्मिका बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। रश्मिका एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उनके बॉलीवुड डेब्यू का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'मिशन मजनू' से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है 'गुडबाय', जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है।

    'पुष्पा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं रश्मिका

    रश्मिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा' में दिखाई देंगी। इसमें वह एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हैं। सुकुमार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। क्रिसमस पर पहला भाग 'पुष्पा-द राइज' रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में पहली बार रश्मिका, अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा रश्मिका अभिनेता शरवानंद के साथ फिल्म 'आदवल्लू मीकू जोहरलु' में भी नजर आएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रश्मिका मंदाना

    बॉलीवुड समाचार

    बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के लिए सलमान खान हर महीने दे रहे 8.25 लाख रुपये किराया मुंबई
    'इरुल' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी मनोरंजन
    उर्वशी रौतेला ने अपनी नई फिल्म 'दिल है ग्रे' का किया ऐलान सोशल मीडिया
    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी मुंबई

    सोशल मीडिया

    बिना गूगल ड्राइव के नए एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर करें व्हाट्सऐप डाटा, यह है तरीका फेसबुक
    क्लबहाउस में आया नया म्यूजिक मोड फीचर, सुनने को मिलेगा हाई-क्वॉलिटी स्टीरियो साउंड क्लबहाउस ऐप
    चीन में लिंक्डइन की सेवाएं बंद करेगी माइक्रोसॉफ्ट, चुनौतीपूर्ण माहौल को बताया जिम्मेदार माइक्रोसॉफ्ट
    स्पेस क्रिएट करने वालों को लाखों रुपये देगी ट्विटर, 22 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई ट्विटर

    मनोरंजन

    अंतरिक्ष में शूट होने वाली पहली फिल्म बनी 'चैलेंज', धरती पर लौटी रूसी टीम रूस समाचार
    अभिनेत्री पूजा बेदी और उनके मंगेतर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित मुंबई
    स्पाइन इंजरी के कारण कपिल को बंद करना पड़ा था 'द कपिल शर्मा शो' कपिल शर्मा
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक रेवती की फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में मुख्य भूमिका निभाएंगी काजोल मनोरंजन
    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई

    रश्मिका मंदाना

    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    रिलीज के पहले दिन 150 रुपये में मिलेंगे 'गुडबाय' के टिकट, मेकर्स ने की घोषणा अमिताभ बच्चन
    'गुडबाय' रिव्यू: कहानी से ज्यादा एक भावना है फिल्म, अमिताभ ने किया भावुक अमिताभ बच्चन
    इसी महीने शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, क्या अर्जुन कपूर आएंगे नजर? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023