NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी और रोचक बातें
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी और रोचक बातें
    अल्लू अर्जुन से जुड़ीं दिलचस्प बातें

    अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी और रोचक बातें

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 08, 2022
    11:15 am

    क्या है खबर?

    साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा राज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

    आज यानी 8 अप्रैल को अल्लू अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों के बीच खूब उत्सुकता नजर आ रही है और प्रशंसक अपने चहेते सितारे को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

    उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं पांच दिलचस्प बातें।

    #1

    तीन साल की उम्र में किया कैमरे का सामना

    अल्लू तीन साल की उम्र में पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। 1985 में रिलीज हुई 'विजेता' उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लीड हीरो उनके चाचा चिंरजीवी थे।

    इसके बाद वह फिल्म 'स्वाति मुथ्याम' में भी बाल कलाकार के रूप में नजर आए और फिर चिरंजीवी की 2001 में आई फिल्म 'डैडी' में महमान भूमिका निभाने के बाद 2003 में अल्लू ने फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर लीड हीरो साउथ में सफल एंट्री की।

    #2

    पूरा परिवार है फिल्मी

    अल्लू के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं। उनके चाचा चिरंजीवी का भी साउथ में सिक्का चलता है।

    चिरंजीवी के बेटे यानी अल्लू के कजिन राम चरण भी साउथ के मशहूर कलाकारों में से एक हैं, वहीं नागेंद्र बाबू चिरंजीवी के भाई हैं। नागेंद्र बाबू के दो बच्चे वरुण तेज और निहारिका कोनिडेला भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

    फिल्मी परिवार से संबंध होने के चलते अल्लू ने कम उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था।

    #3

    सिंगर भी हैं अल्लू

    देश और दुनियाभर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अल्लू ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर, बल्कि एक अच्छे सिंगर भी हैं और वह अपनी गायकी का हुनर दिखा भी चुके हैं।

    उन्होंने 2016 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'सर्रेनोडु' के लिए सुर लगाया था। गायकी के अलावा अल्लू को उनके शानदार डांस के लिए भी जाना जाता है।

    अल्लू को किताबें पढ़ने का जबरदस्त शौक है और उनके जानने वाले कुछ लोग उन्हें किताबी कीड़ा भी कहते हैं।

    #4

    एक से एक महंगी गाड़ियों के मालिक हैं अल्लू

    अल्लू आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनका गैरेज कई कीमती कारों से भरा है। उनकी लग्जिरियस गाड़ियों की लिस्ट में हमर H2 भी है, रेंज रोवर वोग, जगुआर XJ L और वॉल्वो XC90, T8एक्सीलेंस जैसी महंगी कारें हैं।

    अल्लू के पास एक प्राइवेट जेट है, जिस पर सवार होकर वह अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने जाते हैं।

    अल्लू हैदराबाद के सबसे रिहायशी इलाके में एक अल्ट्रा लग्जरी घर में रहते हैं। उनका 'ब्लेसिंग' नाम का बंगला जुबली हिल्स पर है।

    #5

    लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं

    अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से लव मैरिज की थी। उनसे वह पहली बार अपने दोस्त की शादी में मिले थे। उन्हें स्नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। यहीं पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

    अल्लू और स्नेहा ने उसी शादी में ही एक-दूसरे से अपने मोबाइन नंबर एक्स्चेंज किए।

    घरवालों को मनाने के लिए खूब मशक्कत करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे और आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अल्लू, बन्नी नाम से भी मशहूर हैं। अपने दमदार अभिनय के जरिए वह पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच नंदी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। यहां तक कि 2014 में अल्लू का नाम फोर्ब्स इंडिया की सेलेब्रिटी 100 की सूची में शामिल हो चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जन्मदिन विशेष
    अल्लू अर्जुन

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    साउथ की फिल्मों में काम करने को तैयार रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे बॉलीवुड समाचार
    वेंकट प्रभु की तमिल फिल्म 'मानाडू' का बनेगा हिन्दी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    इस साल रिलीज होने वाली हैं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जानिए हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़े अनसुने किस्से बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन से जुड़ी ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    दिलजीत दोसांझ के बारे में आप इनमें से कितनी बातें जानते हैं? बॉलीवुड समाचार

    अल्लू अर्जुन

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम मनोरंजन
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025