Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
  • मनोरंजन

    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Nov 09, 2020, 01:15 pm
    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
  • साल खत्म होने को आया है, लेकिन देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। अब खबर आई है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद चिरंजीवी ने अपने एक ट्वीट के जरिए फैंस को दी है।

    इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वाले उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • इस खबर में
    चिरंजीवी ने संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट करवाने की सलाह देखिए चिरंजीवी का ट्वीट पहले भी रोकनी पड़ी थी शूटिंग इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं चिरंजीवी हर दिन बढ़ रहा है कोरोना से संक्रमितों की संख्या
  • पोस्ट

    चिरंजीवी ने संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट करवाने की सलाह

  • अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आचार्य की शूटिंग शुरु करने से पहले कोरोना टेस्ट करवाया गया था। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'

    चिरंजीवी ने इसमें आगे लिखा, 'मुझमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। पिछले 4-5 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह भी अपना टेस्ट जरूर करवा लें। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में आपको जानकारी देता रहूंगा।'

  • ट्विटर पोस्ट

    देखिए चिरंजीवी का ट्वीट

  • ఆచార్య షూటింగ్ప్రారంభించాలని,కోవిడ్టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp

    — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
  • शूटिंग

    पहले भी रोकनी पड़ी थी शूटिंग

  • चिरंजीवी की पिछली फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के बाद वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इस साल मार्च में कोरोना के कारण नियमों का पालन करते हुए इस फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था।

    अब टीम एक बार फिर से इस पर काम शुरू करने के लिए तैयार थी। इससे पहले सभी का कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य था, जिसमें चिरंजीवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक बार फिर फिल्म पर काम रुक गया है।

  • जानकारी

    इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं चिरंजीवी

  • चिरंजीवी के फिल्मी करियर की बात करें तो 'आचार्य' में उनके साथ राम चरण और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सुपरस्टार को 'चिरू 152' में भी देखा जाने वाला है।

  • आंकड़े

    हर दिन बढ़ रहा है कोरोना से संक्रमितों की संख्या

  • कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कुल 45,903 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 85,53,657 हो चुकी है। जबकि 1,26,611 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

    भारत के सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो अब तक 17,18,232 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 45,265 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।

  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा
  • कोरोना वायरस
  • कोरोना वायरस के मामले
  •  
ताज़ा खबरें
  • क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    देश
  • ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    मनोरंजन
  • IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    खेलकूद
  • कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    राजनीति
  • पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021