'हनुमान अंश' की कहानी अब तेलुगू में, 160 करोड़ कमाने के बाद नए धमाके की तैयारी
क्या है खबर?
कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 163 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब ये फिल्म तेलुगू दर्शकों के बीच पहुंचने के लिए तैयार है। मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। 'हनुमान अंश' को तेलुगू दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा। आइए जानें कब।
तैयारी
त्रिविक्रम श्रीनिवास ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी
इस फिल्म की कमाई ने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया है। उत्तर भारत में धमाल मचाने वाली इस फिल्म के तेलुगू वर्जन के अधिकार मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास ने खरीदे हैं। उनकी पत्नी साई सौजन्या के नेतृत्व वाले 'फॉर्च्यून फोर सिनेमाज' बैनर के तहत फिल्म को तेलुगू राज्यों में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की गई है।
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है।
रिलीज तारीखे
इस दिन रिलीज होगी 'हनुमान अंश'
सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही चर्चा थी। अब निर्माण कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मोशन पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट 18 सितंबर तय होने की जानकारी दी है। त्रिविक्रम श्रीनिवास का नाम जुड़ने से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
ये फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं और उनकी आध्यात्मिक यात्रा की कहानी दिखाती है। नीम करोली बाबा दुनियाभर में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु थे।
ट्विटर पोस्ट
अब तेलुगू दर्शकों के बीच धमाल मचाएगी 'हनुमान अंश'
A divine tale. A powerful journey. A story that shook the entire nation. 🚩🙏🏻#HanumanAnsh is now coming to Telugu! 🙌🏻
— Fortune Four Cinemas (@Fortune4Cinemas) September 11, 2026
Presented by #TrivikramSrinivas
Telugu Theatrical Release by @Fortune4Cinemas
Grand Release in Telugu on September 18th! 🔥#ShobhinawSatyaa #VihaanShedge pic.twitter.com/LPVVf0g1c1
कहानी
नीम करोली बाबा की जिंदगी का अनसुना और अनदेखा सफर
लक्ष्मी नारायण शर्मा नाम का एक छोटा बच्चा भगवान हनुमान की भक्ति में लीन होकर ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है और आगे चलकर नीम करोली बाबा बन जाता है।
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उनकी इस यात्रा को बेहद भावुक और दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं चंदन आनंद, निखिल दुबे, उदय सिंह राजपूत और पूर्णिमा तिवारी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
कमाई
200 करोड़ से बस इतनी दूर 'हनुमान अंश'
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 35वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 192 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब है।
भारत में ये फिल्म 163 करोड़ रुपये कमा चुकी है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लगातार कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। खास बात ये है कि पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है और दर्शकों का उत्साह बरकरार है।