Loading...
टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच
रूट ने टेस्ट में पकड़े सर्वाधिक कैच (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच

Sep 11, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग में कमाल करते रहे हैं। वह अपने बेमिसाल करियर में स्लिप में फील्डिंग करते हुए कई बेहतरीन कैच पकड़ चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के दौरान फील्डिंग में मुकाम हासिल किया। दरअसल, वह टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी (विकेटकीपर को छोड़कर) बने। आइए इस सूची पर एक नजर डालते हैं।

#1 

जो रूट (220 कैच)

रूट अपने टेस्ट करियर में अब तक 169 मैचों की 323 पारियों में 220 कैच पकड़ चुके हैं। एक पारी में उन्होंने सर्वाधिक 4 कैच लपके हैं।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में रूट ने 329 मैच खेले हैं, जिसकी 543 पारियों में वह 329 कैच पकड़ चुके हैं।

उन्होंने 2012 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह फिलहाल 8वें सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं।

#2 

स्टीव स्मिथ (219 कैच)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 125 मुकाबलों की 239 पारियों में 219 कैच पकड़े हैं।

पारी में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन अधिकतम 5 कैच पकड़ना रहा है।

स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 350 कैच पकड़े हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वनडे मैचों में 90 कैच और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 41 कैच पकड़े हुए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

राहुल द्रविड़ (210 कैच)

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ भी इस सूची का हिस्सा हैं।

विकेटकीपंग के अलावा उन्होंने लंबे समय तक स्लिप में फील्डिंग की थी।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच (बिना विकेटकीपंग के) पकड़े हैं।

इस बीच एक पारी में उन्होंने सर्वाधिक 3 कैच पकड़े हैं।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 509 मैच खेले थे, जिसकी 571 पारियों में उन्होंने 334 कैच पकड़े थे।

ADVERTISEMENT

#4 

महेला जयवर्धने (205 कैच)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल चौथे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं।

उन्होंने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में 149 मैच खेले थे, जिसकी 270 पारियों में उन्होंने 205 कैच पकड़े थे।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 652 मैचों की 768 पारियों में 768 कैच पकड़े थे। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं।

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 364 कैच पकड़े थे।

ADVERTISEMENT