राजकुमार राव की 'शाहिद' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, इस दिन मुंबई में होगी खास स्क्रीनिंग
क्या है खबर?
राजकुमार राव की फिल्म 'शाहिद' को 18 अक्टूबर, 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसमें उनके काम को काफी सराहा गया। हंसल मेहता इस फिल्म के निर्देशक हैं।
राजकुमार के अलावा इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, केके मेनन, प्रभलीन संधू और प्रबल पंजाबी जैसे सितारों ने भी अभिनय किया था।
अब लगभग 13 साल बाद 'शाहिद' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। आइए बताते हैं कब।
शाहिद
26 फरवरी को दिखाई जाएगी फिल्म
'शाहिद' को मई, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, दोबारा रिलीज से पहले निर्माता 'शाहिद' की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन कर रहे हैं। मुंबई में 26 फरवरी, 2025 को फिल्म की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है।
'शाहिद' ने बॉक्स ऑफिस पर 3.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म का बजट 65 लाख रुपये था।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
आगामी फिल्में
ये हैं राजकुमार की आगामी फिल्में
काम के मोर्चे पर बात करें तो आने वाले समय में राजकुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'भूल चुक माफ' भी इन्हीं में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा राजकुमार के पास फिल्म 'टोस्टर' भी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।