Loading...
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे फिल्मों का सैलाब, अगले साल तक की तैयारी पक्की
अक्षय कुमार इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल

अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे फिल्मों का सैलाब, अगले साल तक की तैयारी पक्की

Aug 25, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

इस साल अक्षय कुमार की 2 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू ज जंगल' शामिल है। हालांकि, उनकी फिल्मों का यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है, क्योंकि उन्होंने अगले साल तक के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि 24 अगस्त को अक्षय ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू करने का ऐलान किया है। ज्यादा इंतजार न करते हुए चलिए उनकी आगामी फिल्मों पर एक नजर डालें।

#1 & #2

'हैवान' और 'अनीस बज्मी के साथ फिल्म'

अगले महीने 11 सितंबर को अक्षय की 'हैवान' रिलीज हो रही है, जो 2026 में उनकी तीसरी फिल्म होगी।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में शामिल हैं। वहीं अक्षय इसमें खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में इसका टीजर आया था।

इस साल आखिरी बार अक्षय को निर्देशक अनीस बज्मी की अनाम फिल्म में देखा जाएगा, जो कथित 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी होंगी।

#3 & #4

'गोलमाल 5' और 'सामुक'

रोहित शेट्‌टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में उन्हें दोबारा से नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा। अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। अक्षय इस फ्रेंचाइजी में पहली बार शामिल हो रहे हैं।

अक्षय को भारत की पहली एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'सामुक' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है और फैंस को इसकी झलक भी दिखाई है।

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म में अभिनेता 'विवान आहूजा' नाम का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

#5, #6 & #7

'वेडात मराठे वीर दौडले सात', 'हेरा फेरी 3' और 'भागम भाग 2'

अक्षय की आगामी फिल्मों की सूची में ऐतिहासिक पीरियड-ड्रामा 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' भी शामिल है।

इस मराठी फिल्म में उन्हें इस बड़े बजट की ऐतिहासिक पीरियड-ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज के शक्तिशाली किरदार में देखा जाएगा।

अभिनेता के पास 'हेरा फेरी 3' और 'भागम भाग 2' जैसी सीक्वल फिल्में भी हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

'भागम भाग 2' में उनके साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT