'वेलकम टू द जंगल' का हुआ डिजिटल प्रीमियर, जानिए कहां आई अक्षय और उनकी पलटन
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख दिया है। अभिनेता ने फिल्म में मौजूद अपनी पलटन के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया और इसकी OTT रिलीज का ऐलान किया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में लगभग 196.10 करोड़ रुपये कमाए थे। करीब 2 महीने बाद फिल्म OTT पर आ चुकी है।
स्ट्रीम
इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई 'वेलकम टू द जंगल'
अक्षय ने सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बताया कि फिल्म 21 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।
वीडियो में उनके साथ राजपाल यादव, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, रवीना टंडन और कीकू शारदा भी नजर आए, जो फिल्म का हिस्सा हैं।
उनके अलावा, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्राॅफ और अरशद वारसी समेत कई सितारे हैं।
बता दें, 'वेलकम टू द जंगल' 2007 में आई 'वेलकम' और 2015 में आई 'वेलकम बैक' की तीसरी किस्त है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
This chaos? Too junglee to miss! 👀#WelcomeToTheJungle, now streaming on #JioHotstar.#WelcomeToTheJungleOnJioHotstar pic.twitter.com/cLW1Vw3lRd
— JioHotstar (@JioHotstar) August 21, 2026