'सामुक' के साथ अक्षय कुमार की नई तैयारी, पहली बार एलियन थ्रिलर से करेंगे महा-धमाका
क्या है खबर?
अक्षय कुमार फिलहाल तो अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले महीने रिलीज होगी। इस बीच उन्होंने अपने जॉनर से हटकर बिल्कुल अलग शैली वाली फिल्म 'सामुक' के लिए कमर कस ली है, जिसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह भारत की पहली सर्वाइवल एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिएचर और स्टंट टीम को शामिल किया गया है।
तैयारी
बड़े पैमाने पर बनने जा रही 'सामुक'
कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित और आशीन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'सामुक' का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जो अखिल भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने का लक्ष्य रखती है।
पिछले 2 साल से निर्माता इस परियोजना को साकार करने की तैयारी में जुटे थे।
बताया जा रहा है कि फिल्म में विपुल और वर्मा ने मिलकर एक ऐसी दुनिया का निर्माण किया है, जो सैन्य यथार्थवाद, सर्वाइवल हॉरर और एलियन पौराणिक कथाओं का मिश्रण होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
AKSHAY KUMAR - VIPUL AMRUTLAL SHAH REUNITE – ALIEN ACTION THRILLER 'SAMUK' SHOOTING BEGINS... #AkshayKumar is heading where he hasn't gone before – alien territory.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 24, 2026
The actor has begun shooting for #Samuk, an ambitious survival-action thriller that brings together an… pic.twitter.com/dc4HMlStnn
परियोजना
फिल्म में लगेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का तड़का
'सामुक' का स्तर बढ़ाने के लिए इसमें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस को शामिल किया गया है, जिन्हें 'एलियन' और 'प्रीडेटर' फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है।
उन्होंने फिल्म में एलियन को डिजाइन किया है। इसके अलावा, ब्रिटिश एक्शन निर्देशक ल्यूक टंबर समेत अंतरराष्ट्रीय तकनीशियन भी परियोजना में शामिल हैं, जो एक्शन को डिजाइन और निर्देशित करेंगे।
उधर, 'सामुक' का आधिकारिक ऐलान होने के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।