NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी
    अगली खबर
    सलमान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी
    सलमान को जारी हुआ बंदूक का लाइसेंस

    सलमान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 01, 2022
    10:52 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को हाल में जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था।

    सलमान के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। सलमान ने भी अपने स्तर से सुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता कर लिया है।

    हाल में अभिनेता ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें बंदूक का लाइसेंस मिल गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    ANI को मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

    ANI के अनुसार, सलमान को बंदूक का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

    इस संबंध में मुंबई पुलिस ने कहा, "अभिनेता सलमान ने हाल ही में मिले धमकी भरे पत्र के कारण आत्मरक्षा के दृष्टिकोण से गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जिसे उन्हें जारी कर दिया गया है।"

    सलमान के एक प्रतिनिधि ने पुलिस मुख्यालय से बंदूक का लाइसेंस प्राप्त किया। काफी औपचारिकताओं को निभाने के बाद यह लाइसेंस उनको मिला।

    मुलाकात

    पुलिस कमिश्नर से मिले थे सलमान

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस हाल ही में तब प्रिंट हुआ था, जब अभिनेता ने अपने हथियार लाइसेंस के आवेदन के संबंध में मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात की थी।

    बता दें कि सलमान 22 जुलाई को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे थे।

    उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को कहा था कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना चाहते हैं।

    जानकारी

    अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद दिया गया लाइसेंस

    सलमान के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल और फिजिकल वैरिफिकेशन के बाद उन्हें गन लाइसेंस दिया गया। उनके फाइल को सत्यापित करने के लिए पुलिस कमिश्नर (जोन9) के ऑफिस में भेजा गया था।

    कार अपग्रेड

    हाल में सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में किया अपग्रेड

    हाल में सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड कर लिया है।

    कहा जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह से मिली धमकी के बाद सलमान ने अपनी कार को अपग्रेड करने का निर्णय लिया।

    खबरों की मानें तो सलमान ने अपनी कार को लैंड क्रूजर नामक गाड़ी में अपग्रेड किया है, जिसमें बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हुए हैं।

    इस कार को उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में देखा गया है।

    FIR

    जून में पुलिस ने मामले में दर्ज की थी FIR

    जून में मुंबई पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी। बांद्रा पुलिस ने बताया था कि यह धमकी भरा पत्र सलमान के पिता सलीम को सुबह टहलने जाने के दौरान एक टेबल पर रखा मिला था।

    पत्र में लिखा था, 'सलमान खान का भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा।'

    बता दें गैंगस्टर लॉरेंस ने 2018 में भी सलमान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कुछ समय पहले ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले में स्ट्रगलिंग ऐक्टर मानविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हाल में अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी ऐसी ही धमकी मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    रिलीज हुआ आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर, क्राइम और कॉमेडी का है तड़का आलिया भट्ट
    सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार दीपिका पादुकोण
    'जय भीम' के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल फिल्म 'डोसा किंग' का करेंगे निर्देशन आगामी फिल्में
    11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा अमिताभ बच्चन

    मुंबई पुलिस

    महाराष्ट्र: परमबीर सिंह ने की पत्र लिखने की पुष्टि; अनिल देशमुख बोले- मानहानि का केस करुंगा महाराष्ट्र
    पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला मुंबई
    अरब सागर में डूबे जलयान के कैप्टन के खिलाफ FIR, अब तक 51 शव मिले चक्रवात
    NCPCR ने 'बॉम्बे बेगम्स' की टीम के खिलाफ FIR की मांग की, जानिए कारण महाराष्ट्र

    सलमान खान

    सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी बॉलीवुड समाचार
    सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    पत्रकार से बदसलूकी मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली सलमान को राहत बॉम्बे हाई कोर्ट
    क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025