LOADING...
धमकी मिलने के बाद सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में किया अपग्रेड
सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में किया अपग्रेड

धमकी मिलने के बाद सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में किया अपग्रेड

Jul 31, 2022
09:20 pm

क्या है खबर?

हाल में दिग्गज अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में लिखा गया था कि पिता-पुत्र की जोड़ी का वही हाल होगा, जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हुआ। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस की नींद उड़ गई थी और सलमान के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब सुनने में आ रहा है कि सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड कर लिया है।

रिपोर्ट

सलमान ने अपनी कार को लैंड क्रूजर में किया अपग्रेड

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड किया है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह से मिली धमकी के बाद सलमान ने अपनी कार को अपग्रेड करने का निर्णय लिया। खबरों की मानें तो सलमान ने अपनी कार को लैंड क्रूजर नामक गाड़ी में अपग्रेड किया है, जिसमें बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हुए हैं। इस कार को उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में देखा गया है।

जानकारी

सलमान ने बढ़ाई अपने आवास के बाहर की सुरक्षा

बताया जा रहा है कि यह कार नया मॉडल नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षा के लिए अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा सलमान ने अपने आवास के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। उनकी सुरक्षा को लेकर तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

गन लाइसेंस

अभिनेता ने गन लाइसेंस के लिए किया था आवेदन

कुछ दिन पहले ही सलमान मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मिले थे। खबरों की मानें तो उन्होंने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसी के चलते वह 22 जुलाई को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना चाहते हैं। सूत्र ने बताया था कि सलमान पुलिस मुख्यालय इसलिए गए थे, क्योंकि उन्हें लाइसेंस के लिए फिजिकल वैरिफिकेशन करवाना था।

Advertisement

FIR

जून में पुलिस ने मामले में दर्ज की थी FIR

जून में मुंबई पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी। बांद्रा पुलिस ने बताया था कि यह धमकी भरा पत्र सलमान के पिता सलीम को सुबह टहलने जाने के दौरान एक टेबल पर रखा मिला था। पत्र में लिखा था, 'सलमान खान का भी मूसेवाला जैसा कर दूंगा।' बता दें गैंगस्टर लॉरेंस ने 2018 में भी सलमान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

न्यूजबाइट्स प्लस

हाल में विक्की-कैटरीना को मिली थी जान से मारने की धमकी

हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली थी। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया था, "सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना और विक्की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच शुरू की है।" मामले में स्ट्रगलिंग ऐक्टर मानविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी ऐसी ही धमकी मिली थी।

Advertisement