Page Loader
ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने भारत को समर्पित किया अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार 
रिकी केज ने अपनी ट्रॉफी भारत को समर्पित की (तस्वीर- ट्विटर/@rickykej)

ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने भारत को समर्पित किया अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार 

Feb 06, 2023
12:11 pm

क्या है खबर?

जाने-माने भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने फिर भारत का मान दुनियाभर में बढ़ाया है। 5 फरवरी को ग्रैमी विजेताओं की घोषणा हुई और भारत से रिकी ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता। उन्होंने 'डिवाइन टाइड्स' के लिए बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम की श्रेणी में स्टीवर्ट के साथ यह पुरस्कार अपने नाम किया है। अब रिकी ने अपने इस ग्रैमी अवॉर्ड को भारत को समर्पित किया है। ट्रॉफी जीतने के बाद रिकी ने ट्विटर पर अपनी जीत पर खुशी जाहिर की।

रिकी

रिकी ने कही ये बात

उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अत्यंत आभारी हूं। मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।' बता दें, उन्हें पहली बार 2015 में 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए यह सम्मान मिला था। इसके बाद 2022 में रिकी को उनके एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' की श्रेणी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला। बेंगलुरु के रिकी ने कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र हेडक्वॉर्टर भी शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रिकी का ट्वीट