LOADING...
गोविंदा की थेरेपी के दौरान गायब रहीं सुनीता आहूजा, डॉक्टर बोलीं- वो अकेले लड़ रहे दर्द
सुनीता आहूजा पर उठे सवाल, डॉक्टर ने कह दी ऐसी बात

गोविंदा की थेरेपी के दौरान गायब रहीं सुनीता आहूजा, डॉक्टर बोलीं- वो अकेले लड़ रहे दर्द

Mar 11, 2026
08:00 pm

क्या है खबर?

अभिनेता गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि पैर में गोली लगने के बाद हुए थेरेपी सेशंस के दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कभी भी वहां मौजूद नहीं थीं। थेरेपिस्ट के अनुसार, इस मुश्किल घड़ी में गोविंदा के स्वास्थ्य में सुधार आने का पूरा श्रेय उनकी पत्नी को नहीं, बल्कि खुद अभिनेता के मेडिटेशन (ध्यान) और उनकी आंतरिक इच्छाशक्ति को जाता है। क्या कुछ कहा फिजियोथेरेपिस्ट ने, आइए जानते हैं।

हाल

फिजियोथेरेपिस्ट ने गोविंदा के इलाज का पूरा हाल बताया

गोविंदा द्वारा अपनी ही रिवॉल्वर से गलती से पैर में गोली मारने की घटना ने 2024 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनकी फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुरभि ने न केवल गोविंदा के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया, बल्कि उनके इलाज के दौरान आने वाली व्यक्तिगत चुनौतियों और अभिनेता की रिकवरी के पीछे के असली सच से भी पर्दा उठाया है। गलाट्टा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिसके बाद सुनीता पर सवाल उठने लगे हैं।

ताकत

गोविंदा का अनुशासन बना उनकी ताकत

डॉक्टर ने गोविंदा के जुझारू व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए उन्हें अपना 'बड़ा भाई' बताया। उन्होंने खुलासा किया कि इस हादसे में गोविंदा की जांघों पर गहरे जख्म आए थे, लेकिन उनकी अनुशासित जीवनशैली ने उन्हें उबरने में मदद की। डॉक्टर के मुताबिक, गोविंदा हादसे से पहले और बाद में भी बेहद अनुशासित रहे हैं। वो सुबह जल्दी उठते हैं, नियमित योग करते हैं और एक सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य सुधार का मुख्य आधार बना।

Advertisement

चर्चा

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते को लेकर अफवाहों को फिर हवा

डॉक्टर सुरभि ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी मुलाकातों के दौरान वो कभी सुनीता आहूजा से नहीं मिलीं। डॉक्टर का कहना है कि गोविंदा के जितने भी फिजियोथेरेपी सेशंस (स्वस्थ होने की प्रक्रिया) हुए, उनमें सुनीता एक बार भी मौजूद नहीं थीं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को और हवा दे दी है, जिनमें गोविंदा-सुनीता के बीच तनाव या उनके अलग होने की बातें कही जा रही हैं।

Advertisement

दो टूक

"अपनी लड़ाइयां खुद लड़ने का दम रखते हैं गोविंदा"

डॉक्टर ने कहा, "मैं सुनीता से कभी नहीं मिली। वो सेशंस के दौरान मौजूद नहीं थीं। गोविंदा को उनके निजी जीवन की खबरें प्रभावित करती हैं, लेकिन उनमें इन स्थितियों से निपटने की पूरी ताकत है। वो एक बहुत बड़े योद्धा हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वो अपनी निजी जीवन की समस्याओं को भी सुलझा लेंगे। वो दर्द में तो हैं, उनकी असली ताकत मेडिटेशन में है। वो ईश्वर में विश्वास रखते हैं और अपनी लड़ाइयां खुद लड़ते हैं।"

आरोप

गोविंदा पर कई बड़े आरोप लगा चुकीं सुनीता

सुनीता ने कई साक्षात्कारों में गोविंदा पर विवाहेतर संबंध के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक मराठी अभिनेत्री का जिक्र किया है, जिसका नाम 'कोमल' बताया जा रहा है। जब हाल ही में गोविंदा से उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों और सार्वजनिक बयानों पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी तो उन्होंने बहुत ही संजीदगी और संयम से जवाब दिया था। गोविंदा ने कहा था कि वो चुप हैं, क्योंकि वो किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते।

Advertisement