LOADING...
गोविंदा का सुनीता आहूजा पर पलटवार, बोले- चेहरे की चमक बता देती है ईमानदारी कहां है
गोविंदा ने सुनीता आहूजा को दिया करारा जवाब

गोविंदा का सुनीता आहूजा पर पलटवार, बोले- चेहरे की चमक बता देती है ईमानदारी कहां है

Mar 06, 2026
08:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'चीची' यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का पारिवारिक विवाद अब एक नए और गंभीर मोड़ पर आ गया है। पत्नी सुनीता द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए गोविंदा ने अब करारा पलटवार किया है। गोविंदा ने इशारों-इशारों में वफादारी पर सवाल उठाते हुए साफ-साफ कहा है कि लोग जैसे दिखते या दिखाते हैं, असल में वो वैसे होते नहीं हैं। आइए जानें क्या कुछ बोले गाेविंदा।

आरोप

सुनीता ने लगाए थे गोविंदा पर बड़े आरोप

हाल ही में सुनीता ने कई साक्षात्कारों में गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि गोविंदा का फिल्म इंडस्ट्री की एक नई अभिनेत्री संग अफेयर था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वो अभिनेत्री गोविंदा को धमकी दे रही थी, जिसके कारण परिवार में भारी तनाव पैदा हुआ। इन आरोपों पर अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने उस नई अदाकारा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उसने खामोश रहकर उन्हें बचा लिया।

पलटवार

"कुछ लोगों की वफादारी कहीं और है"

गोविंदा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी पत्नी सुनीता के सार्वजनिक बयानों पर बहुत ही सधा हुआ, लेकिन गहरा कटाक्ष किया है। गोविंदा बोले, "मुझे लगता है कि जब कोई सार्वजनिक रूप से अपना दुख जाहिर करना शुरू करता है और फिर भी उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है तो आपको शक होने लगता है कि क्या उनकी आंखें सच कहने से कतरा रही हैं।"

Advertisement

सच्चाई

सुनीता के दावों पर गोविंदा का इशारों में जवाब

गोविंदा बोले, "कभी-कभार लोग बहुत ईमानदार दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है।" जब गोविंदा से पूछा गया कि तो फिर वो चुप क्यों है। इस पर उन्होंने कहा, "इन बातों पर चर्चा करके मैं किसी को शर्मिंदा कर सकता हूं और मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो किसी को नीचा दिखाना चाहे।" गोविंदा ने इशारों-इशारों में कह दिया कि सुनीता जो 'दुख' और 'ईमानदारी' पर्दे पर दिखा रही हैं, उसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।

Advertisement

दो टूक

"दूसरे का अपमान करके आपका सम्मान नहीं बढ़ेगा"

गोविंदा ने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि इंसान को जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और शिखर तक पहुंचना चाहिए। अच्छा काम करें और निरंतर प्रगति करते रहें। ऐसा कभी नहीं होता कि किसी दूसरे का अपमान करने से आपका अपना सम्मान बढ़ जाए। सबके प्रति अच्छे और दयालु बनें, खासकर उन नए लोगों के लिए जो आपके घर आते हैं। अगर लोग आपके घर आएं, तो उन्हें अच्छे से खिलाएं-पिलाएं ताकि जब वे लौटें, तो आपको दुआएं देकर जाएं।"

इल्जाम

सुनीता का आरोप- अफेयर की खबरों ने तोड़ दिया परिवार

बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि साल 2025 उनके लिए बर्बादी जैसा था, क्योंकि इस उम्र में उन्हें पति (गोविंदा) के अफेयर्स की खबरें सुननी पड़ीं, जिससे उनका परिवार टूट गया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि गोविंदा को 'अक्ल' (सद्बुद्धि) आए, क्योंकि उनके मुताबिक, बाहर वाले सिर्फ पैसों के लिए साथ हैं, मुसीबत में सिर्फ परिवार ही साथ खड़ा होता है। सुनीता कई दफा गोविंदा के चरित्र पर सवाल उठा चुकी हैं।

Advertisement