LOADING...
पहलाज निहलानी के निधन से दुखी हुए गोविंदा, बोले- उन्होंने मुझ जैसों को गरीबी से उबारा
पहलाज निहलानी के निधन से भावुक गोविंदा

पहलाज निहलानी के निधन से दुखी हुए गोविंदा, बोले- उन्होंने मुझ जैसों को गरीबी से उबारा

Jun 04, 2026
08:12 pm

क्या है खबर?

गोविंदा हाल ही में दिवंगत फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को याद कर बेहद भावुक हो गए। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहलाज निहलानी को भावुक श्रद्धांजलि दी। गोविंदा ने दिल छू लेने वाली बात कहते हुए कहा कि पहलाज ने केवल फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि उन जैसे कई कलाकारों का हाथ थामकर उन्हें गरीबी के दलदल से बाहर निकाला और आगे बढ़ने का मौका दिया। पहलाज ने ही फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

भावुक

"वो हमारी नींव के पत्थर थे"

पहलाज के निधन पर गोविंदा बोले, "परम आदरणीय पहलाज निहलानी जी हमारे नींव के पत्थर थे। मैं और मुझ जैसे कई कलाकार जो गरीबी के दौर से ऊपर उठकर आगे आए हैं, उसमें आपका बहुत बड़ा सहयोग रहा है। आपने हमें सिर्फ काम नहीं दिया, बल्कि जिंदगी जीने की नई राह दिखाई। देश में कम से कम 1 दर्जन ऐसे कलाकार रहे होंगे, जिनके लिए आदरणीय पहलाज निहलानी जी ने सहयोग का हाथ बढ़ाया।"

श्रद्धांजलि

गोविंदा ने यूं किया निर्माता को नमन

गोविंदा ने पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान और पूरे सिंधी समाज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जो कलाकार नाम और शोहरत हासिल कर चुके हैं, वे पहलाज जी जैसे महान व्यक्तित्वों के आशीर्वाद की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं। गोविंदा ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बता दें कि गोविंदा और पहलाज ने साथ मिलकर 'शोला और शबनम' और 'आंखें' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement